मोर्चे मे हुए हजारो की संख्या में कार्यकर्ता शामिल
बुलंद गोंदिया। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना प्रमुख राज ठाकरे ने बढे हुए बिजली बिल के खिलाफ राज्यपाल, मुख्यमंत्री, ऊर्जा मंत्री से निवेदन के माध्यम से ग्राहकों को सहुलियत देने की मांग की थी। किंतु इन सभी ने निवेदन पर किसी भी प्रकार की कार्यवाही महाराष्ट्र शासन की ओर से नहीं किए जाने की वजह से महाराष्ट्र शासन को 24 नवंबर तक बिजली बिल के बढ़े हुए बिल एवं लॉकडाउन के काल में बिना रीडिंग दिए गए बिजली बिलों के खिलाफ कार्रवाई करने का अल्टीमेटम दिया था। अन्यथा आंदोलन करने की चेतावनी भी दी थी। किंतु फिर भी महाराष्ट्र शासन की ओर से किसी भी तरह का कोई भी कदम न उठाए जाने पर महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना की ओर से महाराष्ट्र के सभी जिलों में जन आंदोलन करने का निर्णय लिया गया। जिसके चलते महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना गोंदिया जिला की ओर से गुरुवार 26 नवंबर को गोंदिया शहर में भी आंदोलन किया गया। तथा अपनी मांगो का ज्ञापन जिलाधिकारी दिया । इस आंदोलन में गोंदिया जिले के सभी तहसील से कार्यकर्ता और पदाधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित थे। गोंदिया के कालेखा चौक से लेकर नई प्रशासकीय इमारत डॉ बाबासाहेब आंबेबेडकर चौक तक मोर्चा निकला गया । सभी कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी और साथ ही में जिन सामान्य नागरिकों को अनाप-शनाप बिजली बिल भेजा गया वह नागरिक बड़े पैमाने पर कालेखा चौक में उपस्थित हुए थे। लेकिन जैसे ही मोर्चे की शुरुआत की गई उसी समय पुलिस प्रशासन ने कोरोना काल में सोशल डिस्टेंसिंग के कारण , मोर्चे को अनुमति नहीं दी जिसकी वजह से, वहीं पर मोर्चे का समापन करना पड़ा। मनसे जिला अध्यक्ष मनीष चौरागडे वं हेमंत लिल्हारे से पुलिस प्रशासन ने चर्चा कर इस आंदोलन का कालेखा चौक में ही समापन किये जाने की विनती की गई। जिसे मान देते हुए मनसे का यह आंदोलन यहीं पर समापन किया गया। महाराष्ट्र शासन के इस रवैया को लेकर कड़ी निंदा करते हुए कार्यकर्ताओं ने जोर-शोर से नारेबाजी भी की गई। इस आंदोलन में मुख्य रूप से मनसे के जिला अध्यक्ष मनीष चौरागडे, जिला अध्यक्ष हेमंत लिल्हारे, जिला उपाध्यक्ष मुकेश मिश्रा, मिलन रामटेककर, विद्यार्थी सेना के जिला अध्यक्ष राहुल हटवार, गोंदिया तहसील अध्यक्ष सुरेश ठाकरे, गोंदिया शहर अध्यक्ष राजेश नागोसे, आमगांव तहसील अध्यक्ष मुन्ना गवली, सालेकसा तहसील अध्यक्ष बृजभूषण बैस, देवरी तहसील अध्यक्ष शैलेश राजनकर, सड़क अर्जुनी तहसील अध्यक्ष अमोल लांजेवार, गोरेगांव तहसील अध्यक्ष शैलेश जांभुलकर, तिरोडा तहसील अध्यक्ष पप्पू ढबाले, गोंदिया शहर उपाध्यक्ष क्षितिज वैद्य, रजत बागडे, विभिन्न ग्रामीण शाखाओं के शाखा अध्यक्ष, साथ ही में मनसे के माजी पदाधिकारी, सामान्य नागरिक एवं मनसे कार्यकर्ते बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
बिजली बिल न भरने का राज ठाकरे का जनता से आवाहन
महाराष्ट्र सरकार ने सभी उपभोक्ताओं को एवं महाराष्ट्र की जनता को हलके में लिया है। अनाप-शनाप बिजली बिल भेज कर लोगों को परेशान करने का काम महाराष्ट्र सरकार की तरफ से किया जा रहा है। जब तक नाक नहीं दबाई जाती तब तक मुंह नहीं खुलता ऐसे कहते हैं महाराष्ट्र सरकार का कड़े शब्दों में निंदा करते हुए महाराष्ट्र की जनता को बिजली बिल न भरने का आवाहन किया गया है। बार-बार आवेदन और निवेदन देने के बावजूद भी अगर सरकार कोई कार्यवाही नहीं करती तो आखिरकार हमें आंदोलन के माध्यम से ही सरकार को अपनी बात मनवानी पड़ेगी। इस का वीडियो संदेश सोशल मीडिया पर वायरल किया गया है जिसे जनता तक पहुंचा कर बिजली बिल न भरने का आवाहन किया जा रहा है।
बिजली बिल के खिलाफ गोंदिया जिला मनसे का मोर्चा, जिलाधिकारी को दिया ज्ञापन





