बिजली गिरने की दो घटना- सालेधारणी में महिला की मौत, आमगांव- पिंडकेपार में 9 मकान व तीन कोठे खाक,6 बकरियों की मौत

बुलंद गोंदिया। गोंदिया जिले में दो अलग-अलग स्थानों परआकाशीय बिजली गिरने की घटना घटित हुई जिसमें सड़क अर्जुनी तहसील के अंतर्गत आने वाले ग्राम सालेधारणी-डोंगरगांव डिपो में बिजली गिरने से एक महिला की मौत हो गई वहीं आमगांव तहसील के अंतर्गत आने वाले ग्राम पिंडकेपार में 9 मकान, तीन मवेशियों के कोठे खाक हो गया वह 6 बकरियों की मौत हुई तथा लाखों रुपए का आर्थिक नुकसान हुआ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पहला मामला सड़क अर्जुनी तहसील के अंतर्गत आने वाले ग्राम सालेधारणी-डोंगरगांव डिपो निवासी महिला लीला योगराज हिडामें दोपहर 12:00 बजे के दौरान कृषि कार्य में जुटी हुई थी इसी दौरान अचानक बादलो की गड़गड़ा व बारिश के दौरान महिला के समीप बिजली गिरने से उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
दूसरा मामला आमगांव तहसील के अंतर्गत आने वाले ग्राम पिंडकेपार में 17 जून की रात 12:00 के दौरान टेंभरे परिवार के मकान के समीप अचानक बिजली गिरने से लगी आग में 9 मकानों व मवेशियों के कोठे इसकी चपेट में आ गए जिसके चलते जिसमें 6 बकरियों की भी जलकर मौत हो गई तथा पीड़ित परिवारों को लाखों रुपए का आर्थिक नुकसान हुआ। साथ ही इस घटना में बड़ी संख्या में धान , कृषि सामग्री, दैनिक उपयोग के अनाज, कपड़े कृषि साहित्य व नगद राशि का भी नुकसान हुआ जिससे पीड़ित परिवार के समक्ष आर्थिक संकट निर्माण हो गया।
उपरोक्त हादसे में किसान नारायण चंदूलाल टेंभरे का2,70000, कुंभराज चंदूलाल टेंभरे 200000, दशरथ बाबूलाल टेंभरे 250000,हेमंत खुमराज टेंभरे 100000,मुकेश खुमराज टेंभरे 150000, मोरध्वज कुवरलाल टेंभरे150000, कुंवर लाल बंडू टेंभरे120000 ,रंजीत कुंवर लाल टेंभरे 90000 ,संजय कुवरलाल टेंभरे120000 का नुकसान हुआ है। पीड़ित परिवारों का नुकसान होने पर शासन द्वारा तत्काल आर्थिक मदद दिए जाने की मांग परिवार द्वारा की गई है।

Share Post: