बुलंद गोंदिया (संवाददाता तिरोड़ा)। तिरोडा पुलिस थाना अंतर्गत आने वाले अदानी पावर प्लांट के गेट क्रमांक 1 के सामने 14 जून की दोपहर 1:00 बजे के दौरान मोटरसाइकिल को चौपहिया वाहन ने जबरदस्त टक्कर मार दी इस भीषण दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई व एक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार बेरडीपार निवासी गणेश रामनाथ साठवने अपनी दुपहिया वाहन क्रमांक एम एच 30/ एएम 7605 से अपने चचेरे भाई संतोष लोटन साठवने उम्र 28 वर्ष के साथ बेरडीपार से गोंदिया की ओर जा रहा था इसी दौरान गोंदिया से नागपुर की ओर जा रहे चौपहिया वाहन क्रमांक एम एच 31/एफ ए 3878 के वाहन चालक जितेंद्र राजू देवगिरकर उम्र 28 वर्ष रामनगर नागपुर निवासी द्वारा लापरवाही पूर्ण तरीके से वाहन चलाते हुए दुपहिया को जबरदस्त टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में गणेश रामदास साठवले उम्र 45 वर्ष की घटनास्थल पर ही मौत हो गई वह संतोष साठवने गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उपरोक्त मामले में बेरडीपार निवासी फरियादी भुमेश्वर बुटन साठवने की शिकायत पर तिरोड़ा पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया तथा उपरोक्त मामले की जांच तिरोड़ा पुलिस द्वारा की जा रही है।
अदानी पावर तिरोडा के सामने मार्ग पर भीषण सड़क दुर्घटना 1 की मौत 1 गंभीर






