बुलंद गोंदिया। गोंदिया शहर के नागरिकों को अब विभिन्न फ्लेवर में आरोग्य अमृत तुल्य चाय का जायका मिलेंगा जिसका शुभारंभ शहर के पुराना बस स्टैंड मार्ग गौरक्षण वार्ड बैंक ऑफ बड़ौदा के सामने किया गया।
इस अवसर पर प्रमुख अतिथि के रूप में सेवानिवृत्त डीआईजी नर्मदा प्रसाद वरखड़े व विशेष उपस्थिति में मारवाड़ी युवक मंडल के अध्यक्ष महेश गोयल, पूर्व पार्षद राकेश ठाकुर, क्रांति कुमार जायसवाल, भाजपा जिला उपाध्यक्ष अशोक चौधरी, युवा व्यवसाई जयंत अग्रवाल, मुकेश जायसवाल, गोपाल अग्रवाल सहित शहर के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
इस अवसर पर उन्होंने अमृततुल्य चाय का लुफ्त उठाया वह इसकी सराहना की कार्यक्रम में आए अतिथियों का सत्कार संचालक मयूर धुर्वे द्वारा किया गया।





