मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का सपत्नीक सत्कार समारोह 12 मई को एनएमडी कॉलेज ऑडिटोरियम में गोंदिया शिक्षण संस्था द्वारा किया जाएगा

बुलंद गोंदिया। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान व उनकी पत्नी साधना सिंह चौहान का सत्कार समारोह गोंदिया शिक्षण संस्था द्वारा एनएमडी कॉलेज के ऑडिटोरियम में गुरुवार 12 मई को शाम 4:00 बजे किया जाएगा।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान व उसकी पत्नी साधना सिंह 12 मई को गोंदिया में एक निजी चिकित्सालय यूनाइटेड के उद्घाटन समारोह में शामिल होने के लिए आगमन हो रहा है।
विशेष यह है कि सीएम शिवराज सिंह चौहान का गोंदिया में ससुराल है तथा वे अपनी पत्नी साधना सिंह चौहान के साथ आ रहे हैं। उपरोक्त कार्यक्रम के अवसर पर शिवराज सिंह चौहान व साधना सिंह का सपत्नीक सत्कार समारोह गोंदिया शिक्षण संस्था द्वारा एनएमडी कॉलेज के ऑडिटोरियम में शाम 4:00 बजे आयोजित किया गया है।
उपरोक्त कार्यक्रम के अवसर पर बड़ी संख्या में नागरिकों के उपस्थित रहने का आव्हान गोंदिया शिक्षण संस्था के सचिव तथा पूर्व विधायक राजेंद्र जैन द्वारा किया गया है।

Share Post: