गाढवी नदी में डोंगा (नाव) पलटने से 2 महिलाओं की डूबकर मौत देवरी तहसील के घोनाडी गांव के पास हुआ हादसा

बुलंद गोंदिया। (देवेंद्र सेलोकर देवरी) – देवरी तहसील के अंतर्गत आने वाले चिचगढ से 12 किलोमीटर दूर स्थित घोनाडी गांव से लगकर बहने वाली गाड़वी नदी में डोंगा (नाव) पलटने से घोनाडी निवासी दो महिलाओं की डूबकर मौत हो गई उपरोक्त घटना 28 मार्च की शाम घटित हुई ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम घोनाडी से लग कर ही गाढ़वी नदी है तथा उसके समीप गोठन गांव डैम है डैम का बांध भरा हुआ होने से नदी में पानी भारी प्रमाण में है जिसके चलते नदी की दूसरी और स्थित खेतों में काम करने के लिए ग्राम घोनाडी के निवासी (नाव )डोंगे से नदी पार कर काम पर जाते हैं ।इसी प्रकार 28 मार्च कि सुबह ग्राम के अनेक नागरिक कृषि कार्य के लिए गए थे जिनके शाम को वापस गांव लौटते समय नदी के मध्य डोंगा (नाव) पलटने से दो महिलाएं डूब गई जिसमें उनकी मौत हो गई ।इस दुर्घटना में घोनाडी निवासी रेखा विजय वाड़ईउम्र 30 वर्ष व मनीषा दिनेश गुरनुले का समावेश है। तथा डोंगे में सवार अन्य नागरिक तैरकर नदी की दूसरी और निकल गए जिससे उनकी जान बच गई उपरोक्त प्रकरण की जानकारी चिचगढ़ पुलिस थाने को मिलते ही घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू की है।

Share Post: