बुलंद गोंदिया। गोंदिया नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत आने वाले प्रभाग क्रमांक 4 का छोटा नाला जिसका निर्माण कार्य गत 3 सालों से अधूरा पड़ा है ।जिसे जल्द से जल्द शुरू करने की मांग को लेकर आलोक मोहंती के नेतृत्व में प्रभाग 4 के नागरिकों के शिष्टमंडल द्वारा नगर परिषद के मुख्याधिकारी को ज्ञापन देकर की है ।उल्लेखनीय है कि ज्ञापन में बताया गया कि उपरोक्त नाले का कार्य संबंधित ठेकेदार पिंटू माने वह पार्षद सतीश देशमुख की अनदेखी के चलते अधूरा हुआ है। साथ ही स्ट्रीट लाइट का भी गंभीर मुद्दा बना हुआ है।
प्रोग्रेसिव स्कूल संचालक कटकवार ने किया मार्ग बंद
इस दौरान निवेदन में बताया गया कि मनोज पटेल के निवास स्थान से प्रोग्रेसिव स्कूल जाने वाली सड़क को संचालक कटकवार द्वारा बंद कर दिया गया है। जिससे क्षेत्र के नागरिकों का आवागमन बंद हो गया है। इस मामले में भी संबंधित अधिकारी द्वारा जल्द से जल्द निवारण कर उपरोक्त मारे मार्ग को शुरू करने की मांग की गई जिस पर प्रशासकीय अधिकारी सिए राने द्वारा आश्वासन दिया गया तथा जून महीने तक नाले का कार्य पूर्ण करने वह मार्ग को जल्द से जल्द शुरू करने के निर्देश दिए गए। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस समिति के सचिव अमर वराडे, एनएसयूआई के हरीश तुलसकर, मनोज पटले, सुरेश सुमन, कालू यादव, शेखर राव, सुनील रिक्शाशन तथा प्रभाग के अनेक नागरिक व कांग्रेस के पदाधिकारी मौजूद थे।
प्रभाग 4 के अधूरे नाले का निर्माण जल्द से जल्द करें शुरू आलोक मोहंती के नेतृत्व में मुख्यधिकारी को दिया ज्ञापन





