बुलंद गोंदिया। ( भूपेंद्र रंगारी)- तिरोड़ा तहसील के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत गुमाधावड़ा के शासकीय सार्वजनिक कुएं में गत 1 वर्ष अनेक लोगों द्वारा अवैध रूप से सबमर्सिबल पंप लगाकर पानी का अवैध दोहन किया जा रहा है। जिससे आम ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है तथा उन्हें पेयजल तथा अन्य घरेलू आवश्यकता के लिए पानी भी उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। उल्लेखनीय है कि ग्रीष्म काल शुरू होते ही भूमिगत जल स्तर कम होने लगा है जिससे भविष्य में और भी गंभीर समस्या निर्माण हो सकती है । इस संदर्भ में ग्राम के अनेक नागरिकों द्वारा सरपंच ओमप्रकाश पटले व सचिव डीएन सहारे को जानकारी देकर कार्रवाई की मांग की है लेकिन संबंधित पदाधिकारियों द्वारा इस और अनदेखी की जा रही है। जिससे ग्रामीणों द्वारा आरोप लगाया गया कि उनकी मिलीभगत से 5 लोगों को सार्वजनिक कुएं में सबमर्सिबल पंप लगाने की मंजूरी देकर पूरे गांव के साथ अन्याय किया जा रहा है ।जिससे इस मामले में संबंधित वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा तत्काल जांच कर कार्यवाही किए जाने की मांग की है विशेष है कि उपरोक्त सार्वजनिक कुएं में लगाए गए सबमर्सिबल पंप पर महावितरण द्वारा विद्युत कनेक्शन भी दिया गया है जिससे महावितरण की भूमिका भी इस मामले में संदिग्ध बताई जा रही है। इस मामले में जब अधिक जानकारी के लिए ग्राम पंचायत के ग्राम सेवक डीएन सहारे से मोबाइल से संपर्क किया गया तो मोबाइल नॉट रिचेबल था जिस से संपर्क नहीं हो पाया।
सार्वजनिक शासकीय कुए में अवैध रूप से सबमर्सिबल पंप लगाकर पानी का दोहन,ग्राम पंचायत गुमाधावड़ा का मामला





