बुलंद गोंदिया। गोंदिया के बिरसी एयरपोर्ट से 13 मार्च को यात्री विमान सेवा शुरू हो रही है। जिसके लिए 2 मार्च 2022 को दोपहर 1:00 बजे इंदौर से गोंदिया कमर्शियल फ्लाइट की बुकिंग शुरू की गई। जिसमें गोंदिया के युवा जागृति के अध्यक्ष राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित सामाजिक कार्यकर्ता गोपाल अग्रवाल को पहली टिकट फ्लाईबिग कंपनी द्वारा प्रदान की गई तथा गोपाल अग्रवाल इंदौर से उड़ान भरने वाली पहली हवाई सेवा के प्रथम यात्री होंगे जिनका टिकट का पीएनआर नंबर 6UUHEJ तथा सीट क्रमांक 1 है। विमान इंदौर से 13 मार्च रविवार को सुबह 10:20 पर उड़ान भरेगा जो गोंदिया 11:45 पर पहुंचेगा जिसके लिए गोपाल अग्रवाल द्वारा फ्लाई बिग कंपनी के सीएमडी मांडवीया एवं ऑपरेशन हेड रतन आंभोरे को धन्यवाद दिया है कि उन्हें प्रथम यात्री बनने का अवसर दिया गया।
गोपाल अग्रवाल बनेंगे इंदौर- गोंदिया यात्री विमान सेवा के पहले यात्री







One thought on “गोपाल अग्रवाल बनेंगे इंदौर- गोंदिया यात्री विमान सेवा के पहले यात्री”
Comments closed