राजा सांडेकर हत्याकांड में शामिल 7 आरोपी पुलिस की हिरासत में ,3 मार्च तक पीसीआर, दूसरा जख्मी आशीष ठाकुर की उपचार के दौरान मौत

बुलंद गोंदिया। गोंदिया शहर के बसंत नगर परिसर में हुई गैंगवार में सांवराटोली निवासी युवक राजा सांडेकर कि जघन्य हत्या में शामिल 7 आरोपियों को पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया जिन्हें न्यायालय में पेश किए जाने पर 3 मार्च तक पीसीआर में भेजा गया।
इस हमले में दूसरे जख्मी आशीष ठाकुर कि नागपुर में उपचार के दौरान मौत हो गई।
गौरतलब है कि गोंदिया शहर में आपराधिक गुटों के गैंगवार के चलते 23 फरवरी बुधवार की रात बसंत नगर क्षेत्र में दो गुटों में हुए संघर्ष में सांवराटोली निवासी युवक राजा महेश सांडेकर उम्र 27 वर्ष की जघन्य हत्या हुई थी। तथा इस हमले में उसका एक साथी आशीष ठाकुर भी गंभीर रूप से जख्मी हो गया था जिसे उपचार के लिए नागपुर रवाना किया गया जहां उसकी उपचार के दौरान शुक्रवार की सुबह मौत हो गई ।
उपरोक्त मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला पुलिस अधीक्षक विश्व पानसरे द्वारा दिए गए दिशा निर्देशों के अनुसार पुलिस दल के पथक तैयार कर आरोपियों की कड़ाई से तलाश शुरू की गई जिसमें गोंदिया पुलिस को सफलता प्राप्त हुई तथा इस हत्याकांड में शामिल सात आरोपियों को पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया जिसमें बसंत नगर निवासी 1) नरेश नागपुरे 2)शुभम बेतवार,3) अमर बनाफर,4) नारायण शर्मा,5) धीरज ऊके,6) अजय बंसोड़,7) अजय लिल्हारे का समावेश है। सभी आरोपियों को गोंदिया न्यायालय में पेश किया गया न्यायालय द्वारा उन्हें 3 मार्च तक पुलिस हिरासत( पीसीआर) में भेजा गया ।
इस मामले में पुलिस निरीक्षक देवीदास कठाले द्वारा मामले की जांच की जा रही है। उपरोक्त कार्रवाई जिला पुलिस अधीक्षक विश्व पानसरे, पुलिस उप अधीक्षक ग्रह दिनकर ठोसरे, उपविभागीय पोलीस अधिकारी गोंदिया पराते के मार्गदर्शन में की गई।

Share Post: