बुलंद गोंदिया। गोंदिया शहर में अपराधिक गुटों के गैंगवार पर काफी समय से अंकुश लगा हुआ था, लेकिन अब फिर से शहर में अपराधिक तत्वों के बीच गैंगवार लड़ाई शुरू हो चुकी है। इसी के अंतर्गत रामनगर पुलिस थाना क्षेत्र में 23 फरवरी बुधवार की रात दो गुटों में हुई मुठभेड़ के चलते एक युवक की मौत हो गई वही दूसरा युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया जिसे उपचार के लिए नागपुर रेफर किया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सांवराटोली निवासी युवक राजा महेश साडेकर उम्र 27 वर्ष का मरारटोली t-point में घटना के दिन बसंत नगर निवासी आरोपी नरेश नागपुरे वह अन्य 7 से 8 युवकों का विवाद हुआ था। जिसके पश्चात बसंत नगर में इस घटना के बाद फिर से विवाद हुआ जिसके चलते दोनों गुटों में खूनी संघर्ष हुआ जिसमें आरोपी व अन्य सहयोगियों द्वारा जघन्य रूप से राजा सांडेकर की हत्या कर दी जिसमें उसके सिर पर लाठी-डंडों व भारी पत्थरों से हमला कर कुचल दिया तथा उसके एक साथी सावराटोली निवासी आशीष ठाकुर उम्र 26 वर्ष गंभीर रूप से जख्मी हो गया जिसे उपचार के लिए नागपुर रवाना किया गया।
इस घटना के पश्चात पुलिस उप अधीक्षक ग्रह दिनकर ठोसरे रामनगर पुलिस थाने के पुलिस निरीक्षक देवीदास कठाले ने जानकारी दी कि अब तक सभी आरोपी फरार हैं। तथा जिनकी तलाश के लिए पुलिस के विशेष पथक का गठन कर विभिन्न क्षेत्रों में तलाश की जा रही है ।
उपरोक्त मामले में रामनगर पुलिस थाने में भादवि की धारा 302 ,307, 143 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
एक हि दिन में हत्या की 3 घटनाओं से दहला जिला
गोंदिया जिले में 23 फरवरी बुधवार का दिन हत्या की वारदातों के रूप में सामने आया । जिसमें एक ही दिन में तीन अलग-अलग थाना क्षेत्र अंतर्गत तीन हत्या के मामले घटित हुआ है जिसमें पहला मामला आमगांव पुलिस थाना अंतर्गत एक 17 वर्षीय युवक की फिरौती के चलते अपरहण कर हत्या की गई।
वही दूसरा मामला रावणवाड़ी पुलिस थाना अंतर्गत आने वाले चिरामनटोला निवासी 18 वर्षीय युवती की 20 वर्षीय युवक द्वारा सिर पर हथौड़े से वार कर हत्या कर दी ।वहीं तीसरा मामला उसी दिन रात 11:00 बजे के दौरान बसंत नगर क्षेत्र में घटित हुआ जिसमें गैंगवार के आपसी खूनी संघर्ष के चलते एक युवक राजा साडेकर की जघन्य हत्या हो गई दूसरा युवक आशीष ठाकुर गंभीर रूप से जख्मी हो गया।
गोंदिया शहर में गैंगवार का फिर से आतंक एक युवक की जघन्य हत्या एक गंभीर जख्मी , एक हि दिन में हत्या की 3 घटनाओं से दहला गोंदिया जिला






