छात्रा के सिर पर हथौड़े से वार कर जघन्य हत्या, आरोपी ने खुद को किया जख्मी

गोंदिया तहसील के झिलमिली- चिरामनटोला मार्ग की घटना
बुलंद गोंदिया।( संवाददाता खातिया) – गोंदिया तहसील के रावणवाड़ी पुलिस थाना अंतर्गत आने वाले ग्राम झिलमिली- चिरामनटोला मार्ग पर बुधवार 23 फरवरी की शाम 5:00 बजे के दौरान चिरामनटोला निवासी भाग्यश्री गोपाल हरिनखेडे उम्र 18 वर्ष की आरोपी युवक द्वारा हथौड़े से सर पर वार कर जघन्य हत्या कर दी तथा इस घटना के पश्चात आरोपी युवक दुर्गा प्रसाद गणेश राहंगडाले ने स्वयं को भी जख्मी कर लिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार चिरामनटोला निवासी भाग्यश्री गोपाल हरिनखेडे उम्र 18 वर्ष यह 23 फरवरी बुधवार की शाम 5:00 बजे के दौरान कोचिंग क्लास से अपने घर की ओर जा रही थी । इसी दौरान दासगांव निवासी आरोपी युवक दुर्गा प्रसाद गणेश राहंगडाले उम्र 20 वर्ष द्वारा उसे बीच रास्ते में रोककर एक भारी हथोड़े से सिर पर वारकर जघन्य हत्या कर दी। जिसमें छात्रा की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार यह घटना एक तरफा प्यार के चलते की गई है ।
इस घटना की जानकारी रावणवाड़ी पुलिस को प्राप्त होते ही रावणवाड़ी पुलिस थाने के प्रभारी उद्धव डमाले घटनास्थल पर पहुंच मामले की जांच शुरू की है।

Share Post: