बुलंद गोंदिया। गोंदिया शहर के लोहिया वार्ड तिरोड़ा मार्ग पर विजय मेडिकल के पीछे गत तीन से चार महीनों से शुरू मिठाई कारखाने से परिसर में प्रदूषण व गंदगी फैल रही है। जिससे परिसर में बीमारियों की संभावना को देखते हुए सैकड़ों नागरिकों द्वारा जिलाधिकारी को निवेदन देकर उपरोक्त कारखाना बंद करने की मांग की है।
गौरतलब है कि लोहिया वार्ड क्रमांक 11 में तिरोड़ा रोड विजय मेडिकल के पीछे दीपावली से एक मिठाई बनाने का कारखाना शुरू किया गया है उपरोक्त कारखाना रिंग रोड स्थित होटल शालीमार की बताई गई है। जहां मिठाई वह नमकीन बनाने के लिए उपयोग में आने वाले दूध, दही, पनीर, शक्कर, बेसन, रवा,मैदा आटा का उपयोग किया जाता है, तथा उसके निर्माण के पश्चात शेष पदार्थ व खराब मटेरियल आसपास की नालियों में डाला जा रहा है। जिसमें परिसर में सूअर ,कुत्ते बड़ी संख्या में जमा होकर गंदगी फैला रहे हैं जिससे प्रदूषण फैलने के साथ ही गंभीर बीमारियों होने का खतरा हो गया जिससे आसपास के रहने वाले नागरिकों के स्वास्थ्य पर विपरीत परिणाम होने लगा है। इस भारी गंदगी व बदबू के चलते परिसर के नागरिकों को अपने घरों के दरवाजे खिड़की बंद करके रखना पड़ रहा है। इस संदर्भ में 22 नवंबर 2021 को जिलाधिकारी गोंदिया को लिखित में शिकायत देकर उपरोक्त कारखाने पर कार्रवाई कर बंद करने की मांग नागरिकों द्वारा की गई है। किंतु प्रशासन द्वारा अब तक इस और अनदेखी की गई है परिसर के नागरिकों द्वारा संदेह व्यक्त किया गया कि उपरोक्त कारखाना निवासी क्षेत्र में निर्माण किया गया है जिसमें परिसर के नागरिकों से ना हरकत प्रमाणपत्र भी नहीं लिया गया है तथा संबंधित विभागों का मंजूरी भी नहीं है। इस मामले की शिकायत नगराध्यक्ष गोंदिया, मुख्यधिकारी नगर परिषद गोंदिया, उपविभागीय अधिकारी गोंदिया, अधीक्षक अन्न व औषध गोंदिया, पार्षद हेमलता पतेह ,धर्मेश अग्रवाल को भी दी गई है । लेकिन 3 महीने के कालावधी होने के बावजूद भी किसी भी प्रकार की कार्रवाई नहीं होने से इस पर नागरिकों को संदेह निर्माण हो रहा है तथा नागरिकों ने मांग की है कि इस विषय पर प्रशासन द्वारा जल्द से जल्द कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन किया जाएगा।
मिठाई कारखाने से फैल रहा प्रदूषण व गंदगी नागरिकों ने बंद करने की मांग, जिलाधिकारी को दिया निवेदन





