बुलंद गोंदिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 7 फरवरी को लोकसभा में वक्तव दिया कि कांग्रेस पक्ष ने संपूर्ण देश में कोरोनावायरस वायरस फैलाया है। जिसमें महाराष्ट्र सरकार द्वारा कोरोना संक्रमण काल के दौरान महाराष्ट्र सरकार की लापरवाही के कारण पूरे देश में कोरोना फैला प्रधानमंत्री के इस कथन का जिला कांग्रेस द्वारा विरोध कर भाजपा कार्यालय जिले के भाजपा सांसद के कार्यालय के समक्ष धरना आंदोलन कर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन उप विभागीय अधिकारी गोंदिया को सौंपा । इस मामले में आयोजित पत्र परिषद में कांग्रेस के जिला अध्यक्ष दिलीप बंसोड ने प्रधानमंत्री पर आरोप लगाते हुए कहा कि उनका कथन अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। तथा उन्होंने महाराष्ट्र व संपूर्ण महाराष्ट्र की जनता का अपमान किया है। जबकि संपूर्ण विश्व में महामारी फैलाने वाले कोरोनावायरस के दौरान प्रधानमंत्री द्वारा नमस्ते ट्रंप यह कार्यक्रम लेकर लाखों लोगों की भीड़ जमा की थी जिसके चलते कोरोनावायरस संपूर्ण देश में फैला है। तथा मोदी द्वारा नमस्ते ट्रंप के कार्यक्रम के चलते विमान सेवा बंद नहीं की तथा हवाई यातायात शुरू रहने के चलते इसका संक्रमण देश में फैला तथा महामारी की स्थिति निर्माण हुई इसके साथ ही इस दौरान बिहार राज्य में विधानसभा चुनाव लिए गए जिससे कोरोना संक्रमण बड़ा। आगामी चरण में कोरोना के संक्रमण बढ़ने के बावजूद पश्चिम बंगाल, आसाम, तमिलनाडु, केरल व पांडिचेरी इन राज्यों में विधानसभा चुनाव लिया गया जिससे सही अर्थों में कोरोना संक्रमण फैलाने का पाप मोदी सरकार द्वारा किया गया है। वर्तमान में उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव सामने होने पर अपने स्वयं के पाप महाराष्ट्र पर लगाने का कार्य नरेंद्र मोदी द्वारा किया गया है महाराष्ट्र सरकार की भूमिका सदैव सकारात्मक रही है किंतु मोदी द्वारा जनता का विचार ना करते हुए अविवेक तरीके से लॉकडाउन लगाकर देश के समक्ष एक भारी संकट निर्माण किया तथा इस लॉकडाउन के दौरान किसी भी प्रकार की केंद्र की सरकारी योजना द्वारा क्रियान्वित नहीं की गई जिसके परिणाम स्वरूप अन्य राज्यों के मजदूरों व उन पर आधारित महिलाओं बच्चों ,वृद्धो को हजारों किलोमीटर पैदल चलकर घर जाने की नौबत आ पड़ी इस दौरान हजारों मजदूर व छोटे बच्चों को अपनी जान गंवानी पड़ी जिसका पाप नरेंद्र मोदी के सिर पर है। अपने इस नाकामी को छुपाने उल्टा कांग्रेस तथा महाराष्ट्र पर झूठा आरोप का कथन दिया है। जिसका कांग्रेस पक्ष द्वारा जाहिर निषेध किया जाता है। आयोजित पत्र परिषद में कांग्रेस जिला अध्यक्ष दिलीप बंसोड अशोक गप्पू गुप्ता ,अमर वराडे, उषा मेडे, जहीर अहमद, सहित जिला परिषद व पंचायत समिति सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
लोकसभा में प्रधानमंत्री मोदी द्वारा दिए गए वक्तव्य का जिला कांग्रेस द्वारा निषेध, भाजपा सांसद कार्यालय के समक्ष धरना आंदोलन कर राष्ट्रपति के नाम दिया ज्ञापन प्रधानमंत्री ने महाराष्ट्र की जनता का किया अपमान








