बुलंद गोंदिया।( संवाददाता तिरोड़ा) – तिरोड़ा- साकोली मार्ग पर सर्रा गांव के समीप कोडेबर्रा में चौपहिया वाहन व दुपहिया वाहन की जबरदस्त टक्कर में दुपहिया वाहन सवार तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं चौपहिया वाहन चालक तिरोड़ा एपीएमसी के सभापति चिंतामन राहंगडाले गंभीर रूप से जख्मी हो गए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार तिरोड़ा निवासी एपीएमसी के सभापति चिंतामन राहंगडाले 6 फरवरी को साकोली से अपने चौपहिया वाहन क्रमांक एम एच 35/ए ए 2121 से दोपहर के समय वापस तिरोड़ा की ओर आ रहे थे। इसी दौरान सर्रा व कोड़ेबर्रा गांव मार्ग के बीच में उनके वाहन द्वारा दुपहिया वाहन क्रमांक एमएच 35 /ए एल 4729 जिस पर तीन व्यक्ति सर्रा से तिरोड़ा की ओर जा रहे थे। जिन्हे पीछे से जबरदस्त टक्कर मार दी। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि इस दुर्घटना में 2 लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जिसमें मंगेझरी निवासी हिरदेसिंह आसाराम टेकाम उम्र 70 वर्ष व कोडेबर्रा निवासी संपत ठुररी आहाके उम्र 65 वर्ष की मौत हो गई वहीं गंभीर रूप से जख्मी कोडेबर्रा निवासी प्रताप संपत आहाके उम्र 35 वर्ष जिसे उपचार के लिए तिरोड़ा के उप जिला चिकित्सालय में ले जाया गया था जहां उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। तथा इस दुर्घटना में चौपहिया वाहन चालक तिरोड़ा कृषि उत्पन्ना बाजार समिति के सभापति चिंतामन राह॓गडाले भी गंभीर रूप से जख्मी हो गए जिन्हें उपचार के लिए गोंदिया के एक निजी चिकित्सालय में दाखिल कराया गया इस घटना की जानकारी तिरोडा पुलिस को प्राप्त होते ही घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच तिरोड़ा के पुलिस निरीक्षक योगेश पारधी के मार्गदर्शन में अभिजीत जोगदंड, पुलिस नायक पुंडलीक ऊके तिरोड़ा द्वारा की जा रही है।
चौपहिया वाहन ने दुपहिया को मारी टक्कर 3 की मौत 1 गंभीर, तिरोड़ा एपीएमसी सभापति राहंगडाले के वाहन से हुई दुर्घटना





