बुलंद गोंदिया। गोंदिया जिले में बड़े पैमाने पर मादक पदार्थों की तस्करी व अवैध अपराधिक व गैरकानूनी कार्यो पर रोक लगाने के लिए पुलिस अधीक्षक विश्व पानसरे द्वारा कड़े आदेश दिए हैं। जिस पर निरंतर विभिन्न थाना क्षेत्रों में व लोकल क्राइम ब्रांच द्वारा कार्यवाही की जा रही है। इसी प्रकार का एक मामला पेट्रोलिंग के दौरान लोकल क्राइम ब्रांच पुलिस दल को गुप्त जानकारी मिली की एक वाहन में बड़े पैमाने पर मादक पदार्थ गांजे की तस्करी की जा रही है। जिसके पश्चात लोकल क्राइम ब्रांच द्वारा ग्राम कामठा बस स्टॉप चौक पर नाकाबंदी कर आमगांव की और से आ रही सेंट्रो कार को रोका जिसकी तलाशी लिए जाने पर प्लास्टिक के 4 बैग मिले जिन्हें खोले जाने पर उसमें मादक पदार्थ की तेज गंध आ रही थी तथा बोरियों में 50 किलो 750 ग्राम मादक पदार्थ गांजा भरा हुआ था जिसकी अंदाजन कीमत 7 लाख 50 हजार रुपये आंकी गई है।
इस मामले में पुलिस द्वारा वाहन क्रमांक एमएच 12/ डी वाय11 21 के चालक गोंडउमरी तहसील साकोली जिला भंडारा निवासी वाल्मिक पुंडलिक लांजेवर तथा दूसरी महिला आरोपी गौतम नगर गोंदिया निवासी अनीता शंभू बन्सोडे उम्र 45 वर्ष को हिरासत में लिया पूछताछ में आरोपियों द्वारा बताया गया कि उपरोक्त मादक पदार्थ वाहन से रायपुर, आमगांव मार्ग से कामठा की ओर लाया जा रहा था।
आरोपियों के खिलाफ रावणवाड़ी पुलिस थाने में फरियादी पुलिस उपनिरीक्षक तेजेंद्र मेश्राम की शिकायत पर मादक पदार्थ प्रतिबंधक कानून 1985 की धारा 8, 20,29 के तहत मामला दर्ज किया गया।
उपरोक्त कार्रवाई पुलिस अधीक्षक विश्व पानसरे के मार्गदर्शन में लोकल क्राइम ब्रांच के पुलिस निरीक्षक बबन आव्हाड़,सपोनि राहुल पाटिल, पुलिस उपनिरीक्षक तेजेंद्र मेश्राम, जीवन पाटिल, संतोष यादव, मनोज उघड़े, सफो गोपाल कापगते, पोहवा राजेंद्र मिश्रा, अर्जुन कावडे, भुवनलाल देशमुख,पोना तुलसीदास लूटे, महेश मेहर, पोशि विजय मानकर, संतोष केदार, मापोशि सुजाता गेडाम द्वारा की गई।
लोकल क्राइम ब्रांच ने नाकाबंदी कर पकड़ा 7 लाख 50 हजार रुपये का 50 किलो मादक पदार्थ गांजा







