अदानी विद्युत प्रकल्प तिरोड़ा में कामगार की मौत, ग्राम चिखली में तनाव की स्थिति, अदानी का गेट बना पुलिस छावनी

बुलंद गोंदिया। गोंदिया जिले के तिरोड़ा तहसील में स्थित अदानी विद्युत प्रकल्प में 27 जनवरी की शाम चिखली निवासी कामगार अशोक जीवन हरिनखेडे की आकस्मिक मौत हो जाने के चलते मृतक के ग्रह ग्राम चिकली में तनाव की स्थिति निर्माण हो गई तथा सुरक्षा के लिए अदानी के गेट पर पुलिस का कड़ा सुरक्षा इंतजाम किया गया ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुवार 27 जनवरी को अदानी विद्युत प्रकल्प के सामान्य कार्य के समय चिखली निवासी अशोक हरिनखेडे यह कार्य पर तैनात था भोजन अवकाश के दौरान भोजन करने के पश्चात उसकी स्थिति बिगड़ने पर साथी कामगारों द्वारा विद्युत प्रकल्प में कार्यरत चिकित्सक के पास ले गए जहां चिकित्सक द्वारा जांच कर उसकी स्थिति गंभीर होने पर गोंदिया के एक निजी चिकित्सालय में ले जाया गया जहां डॉक्टरों द्वारा जांच कर अशोक हरिनखेडे को मृत घोषित किया ।
अशोक की मृत्यु की जानकारी प्रकल्प में कार्यरत कामगारों को प्राप्त होते ही अदानी विद्युत प्रकल्प के प्रशासन के विरोध में त्रिव आक्रोश व्यक्त किया, मृतक की मौत हो जाने पर उसके ग्रह ग्राम चिखली में स्थिति गंभीर हो जाने पर किसी भी प्रकार की घटना घटित ना हो इसके लिए पुलिस के कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए तथा 28 जनवरी को मृतक के शव का जिला सामान्य चिकित्सालय में शव विच्छेदन कर मृत शरीर परिजनों को दिया गया मृतक का शव के गांव में पहुंचने पर मृतक के परिजनों द्वारा अदानी विद्युत प्रकल्प व्यवस्थापन से 20 लाख रुपए की आर्थिक मदद की मांग की जब तक आर्थिक मदद प्राप्त नहीं होती अंतिम संस्कार नहीं करने का परिजनों व ग्रामीणों द्वारा निर्णय लिया गया।
समाचार लिखे जाने तक अदानी विद्युत प्रकल्प के किसी भी वरिष्ठ जिम्मेदार अधिकारी चिखली ग्राम में नहीं पहुंचा था तथा सुरक्षा को देखते हुए गांव में व अदानी के मुख्य प्रवेश द्वार पर पुलिस की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई ।
बेटीयो के सिर से उठा पिता का साया
अशोक हरिनखेडे यह अपने परिवार में एक मात्र कमाने वाला व्यक्ति था तथा वह अदानी विद्युत प्रकल्प में एक्वा कंपनी में गत 8 वर्षों से कार्यरत होता उसकी मौत के पश्चात उसके परिवार में पत्नी अपर्णा 40 वर्ष व पुत्री रूपाली 15 वर्ष ,त्रिवेणी 13 वर्ष है जिससे बेटियों के सिर से पिता का साया उठ जाने से ग्राम में शोक का वातावरण निर्माण हो गया।

Share Post: