योगेश मनोहर शिवनकर ने बिजनेस मैनेजमेंट में प्राप्त की पीएचडी

बुलंद गोंदिया। गोंदिया जिले के आमगांव की शिवनकर आईटीआई व डीएमएलडी कॉलेज के संचालक सचिव योगेश मनोहर शिवनकर ने बिजनेस मैनेजमेंट में डॉक्टरेट पदवी (पीएचडी) प्राप्त की। उपरोक्त पदवी उन्हें शिक्षा व सहकार क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने तथा वर्ष 2012 में अमरावती यूनिवर्सिटी से एमबीए की पदवी प्राप्त की तथा बिजनेस मैनेजमेंट मैं अपना शोध प्रस्तुत किए जाने पर कामनवेल्थ वोकेशनल यूनिवर्सिटी दिल्ली द्वारा आयोजित कार्यक्रम में उन्हें डॉक्टरेट की पदवी प्रदान की गई ।
इस अवसर पर शिक्षा महर्षि डॉक्टर अब्दुल रशीद अहमद नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ओपन स्कूल के पूर्व चेयरमैन प्राध्यापक सीबी शर्मा ,डॉक्टर रूपा राजन सिंह की प्रमुख उपस्थिति में प्रदान की गई।
योगेश शिवनकर को प्राचार्य की पदवी प्राप्त होने पर शिवनकर आईटीआई व डीएमएलटी कॉलेज आमगांव के सभी संचालक सदस्य व कर्मचारियों एवं आमगांव मित्र परिवार द्वारा अभिनंदन किया गया।

Share Post: