बुलंद गोंदिया। रानी अवंती बाई चौक रिंग रोड हाईवे से जुड़ा हुआ है जहां हमेशा चारों ओर से वाहनो का आवागमन लगा रहता हैं इस वजह से इस पॉइंट पर हमेशा हादसे होते रहते हैं दिनांक 14 दिसंबर की सुबह 10:00 बजे भी एक छात्रा की ट्रक के नीचे आकर मौत हो गयी है इस कारण परिसर के नागरिकों के मन में डर का माहौल बना हुआ है इसके पहले भी यह पॉइंट हादसों का हॉटस्पॉट है इसलिए इस चौक पर बैरिकेट लगाए जाए तथा यातायात पुलिस बूथ की व्यवस्था भी की जाए जिस वजह से पुलिस कर्मचारियों को भी धूप बारिश ठंडी से संरक्षण मिले और ट्राफिक कंट्रोल करने में भी उनको आसानी हो इस वजह से भविष्य में होने वाले हादसे भी रोकने में भी मदद होगी जिसके वजह से रानी अवंती बाई चौक रिंग रोड चौक पर पुलिस बुथ व स्पीड ब्रेकर लगाने की मांग की गई अगर यह मांग पूरी नहीं होती तो परिसर के नागरिकों के द्वारा आंदोलन की चेतावनी दि। निवेदन देने के अवसर पर शहर के सामाजिक कार्यकर्ता सूरज नशीने, दिव्या भगत पारधी, हरीश अग्रवाल डॉ. सविता बेदरकर, प्रफुल जैस्वाल शिखा पिपलेवार ,शारदा सोनकनवरे ,उपस्थित थे ।
रानी अवंती बाई चौक पर यातायात पुलिस बुथ करे शुरू जिला यातायात शाखा को दिया निवेदन





