सांसद प्रफुल्ल पटेल ने निभाया वादा 30 अक्टूबर के पूर्व शुरू होंगे धान खरीदी केंद्र जिला मार्केटिंग फेडरेशन के 107 व आदिवासी विकास महामंडल के 44 केंद्रों में होंगी खरीदी

बुलंद गोंदिया। जिले के धान उत्पादक किसान दीपावली के पूर्व शासकीय खरीदी केंद्रों में अपने धान की बिक्री कर दीपावली का पर्व मनावे इसके लिए सांसद प्रफुल्ल पटेल द्वारा राज्य सरकार से निरंतर पत्र व्यवहार किया गया था जिस पर राज्य सरकार द्वारा दीपावली के पूर्व धान खरीदी केंद्र शुरू करने का आश्वासन दिया था जिस पर सांसद प्रफुल्ल पटेल द्वारा निरंतर प्रयास चालू रखा गया जिसके चलते जिले में 30 अक्टूबर के पूर्व शासकीय आधारभूत धान खरीदी केंद्र शुरू करने के निर्देश राज्य सरकार द्वारा जिलाधिकारी गोंदिया को दिया गया है। प्राप्त निर्देशों के अनुसार जिला मार्केटिंग फेडरेशन के 107 तथा आदिवासी विकास महामंडल के 44 केंद्रों को मंजूरी मिली है। जिनमें किसानों से धान खरीदा जाएगा जिले में धान खरीदी केंद्र शुरू होने से किसानों में उत्साह का वातावरण निर्माण हो गया है। किसानों की परेशानियों व समस्याओं के समय मजबूती से किसानों के साथ प्रफुल्ल पटेल खड़े रहकर उनके कार्यों का हल निकालने का कार्य कर रहे हैं। इसी श्रंखला में किसानों को आधारभूत कीमत ,बोनस, नुकसान भरपाई दिलाने का कार्य सांसद पटेल के प्रयासों से पूरे हुए हैं। तथा कोरोना संक्रमण काल के दौरान किसानों के बकाया भुगतान व बोनस के लिए भी पटेल द्वारा निरंतर पत्र व्यवहार किया गया था तथा वर्तमान में खरीफ मौसम में किसानों की दीपावली उत्साह पूर्ण मने इसके लिए दीपावली के पूर्व धान खरीदी केंद्र शुरू हो इसके लिए राज्य के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे, उपमुख्यमंत्री अजीत पवार व अन्न व नागरिक आपूर्ति मंत्री छगन भुजबल से निरंतर संपर्क व पत्र व्यवहार किया गया। सांसद पटेल द्वारा दीपावली के पूर्व धान खरीदी केंद्र शुरू होने का आश्वासन किसानों को दिया था अपने आश्वासन की पूर्ति हो इसके लिए निरंतर प्रयास करते रहें जिसके फल स्वरुप 30 अक्टूबर के पूर्व जिले में शासकीय आधारभूत धान खरीदी केंद्र शुरू होंगे जिस पर किसानों द्वारा सांसद प्रफुल्ल पटेल का आभार व्यक्त किया गया है।
आविमहा मंजूर धान खरीदी केंद्र
देवरी तहसील – देवरी, आंभोरा, चिचगड, घोनाडी, चिचेवाडा, बोरगाव, परसोडी, डवकी, भर्रेगाव, मुरदोली, पिंडकेपार, गणुटोला, धमदीटोला, लोहारा, सावली, पुराडा, पालांदूर, ककोडी, पलानगाव, आलेवाडा,
सालेकसा तहसील -सालेकसा, पिपरिया, साकरीटोला, बिजेपार, लोहारा, गोर्रे, मक्काटोला, दर्रेकसा,
अर्जुनी मोरगाव तहसील- गोठणगाव, केशोरी, इळदा, बाराभाटी, धाबेपवनी, पांढरवानी.
सडक अर्जुनी तहसील- कनेरी, चिखली, कोहमारा, सडक अर्जुनी, परसोडी, खजरी, डव्वा व दल्ली, डोंगरगाव, कोयलारी.
मार्केटिंग फेडरेशन के धान खरीदी केंद्र
गोंदिया तहसील- कटंगीकला, रतनारा, गिरोला, अदासी, काटी, दासगाव, टेमनी, गोंदिया, खातिया, परसवाडा, मुंडीपार, आसोली, कोचेवाही, कामठा, नवेगाव, मजितपूर, रावणवाडी, पोवारीटोला, फुलचूर, छिपीया, चुटिया, कोरणी, धापेवाडा, डोंगरगाव, नंगपुर्रा, पांजरा, सावरी, चुलोद, गुदमा, मुरदाडा ।
तिरोडा तहसील- वडेगाव, बाघोली, भिवापूर, तिरोडा, ठाणेगाव, मुंडीकोटा, चिखली, खैरबोडी, चुरडी, परसवाडा, नवेझरी, चिरेखनी, पांजरा, विहीरगाव, तिरोडा, कवलेवाडा, बेरडीपार, मरारटोला, खुर्शिपार, खमारी, बोदलकसा, केसलवाडा।
गोरेगाव तहसील- गोरेगाव, कालीमाटी, तिमेझरी, गणखैरा, तेढा, मोहगाव तिल्ली, चोपा, कुर्‍हाडी, कलेवाडा, दवडीपार, गोंदेखारी, सर्वाटोला, चिचगाव, मोहाडी, गिधाडी, हिरडामाली।
आमगाव तहसील- आमगाव, कालीमाटी, गोरठा, कट्टीपार, तिगाव, अंजोरा, वळद, सुपलीपार, रिसामा, टेकरी/कालीमाती।
सालेकसा तहसील- सालेकसा, कोटजांभुरा, महाराजीटोला, कुणबीटोला, गिरोला, साकरीटोला, लिंबा, खेडेपार, लटोरी, घोन्सी।
सडक अर्जुनी तहसील- सौंदड, बाम्हणी, हेटी, मुरपार, धानोरी, पांढरी, मुंडीपार, पांढरी, हरदोली ।
अर्जुनी मोगाव तहसील-अर्जुनी मोरगाव १, अर्जुनी मोरगाव २, अर्जुनी मोरगाव ३, नवेगावबांध, भिवखिडकी, महागाव, वडेगाव रेल्वे, धाबेटेकडी, बाक्टी व बोंडगावदेवी इन केन्द्रो का समावेश हैं।

Share Post: