सड़क अर्जुनी के आशीर्वाद लाॅन में चल रहे अवैध जुए अड्डे पर छापा 2 लाख 43 हज़ार नगद सहित 10 लाख का माल जप्त डुग्गीपार पुलिस की कार्रवाई

बुलंद गोंदिया। संवाददाता सड़क अर्जुनी डुग्गीपार पुलिस थाना अंतर्गत आने वाले सड़क अर्जुनी के आशीर्वाद लाॅन में चल रहे अवैध जुए अड्डे पर डुग्गीपार पुलिस द्वारा छापामार कार्रवाई कर 2 लाख 43270 नगदी सहित 10 लाख रुपये का माल जप्त करते हुए 21 आरोपियों को हिरासत में लिया। गौरतलब है कि डुग्गीपार पुलिस थाना अंतर्गत अवैध धंधों पर नकेल कसने के लिए निरंतर पुलिस द्वारा कार्रवाई शुरू है इसी के अंतर्गत 19 अक्टूबर की रात 10:00 के दौरान मुखबिर द्वारा गुप्त जानकारी प्राप्त हुई की सड़क अर्जुनी के आशीर्वाद लाॅन में कुछ लोग अवैध रूप से जुआ खेल कर लाखों रुपए की बाजी लगा रहे हैं। खबर मिलते ही डुग्गीपार पुलिस थाने के पुलिस निरीक्षक सचिन वांगड़े द्वारा अपने सहयोगियों के साथ जाल बिछाते हुए छापामार कार्रवाई की। पुलिस को देखते ही जुआ खेल रहे लोग भागने लगे जिन्हें पुलिस द्वारा पकड़ा गया जिसमें 21 आरोपियों को हिरासत में लिया गया जिनके पास से जुए की फड़ पर लगाए गए 29125 नगद जुआ खेलने वाले लोगों की तलाशी लिए जाने पर 214145 नगदी, 16 मोबाइल, 10 मोटरसाइकिल, 52 ताश पत्ती इस प्रकार कुल 1003310 का माल जप्त किया गया उपरोक्त मामले में 21 आरोपी हिरासत में लिए गए जिसमें 1) दिनेशकुमार बनारसीलाल अग्रवाल वय 54 वर्षे रा.सडक/अर्जुनी 2) यादव शंकरराव येरोला वय 49 वर्षे रा.सडक/अर्जुनी 3) नागचंद ताराचंद फुले वय 48 वर्षे रा.वडेगाव 4) वासुदेव मंसाराम खेळकर वय 56 वर्षे रा.सडक/अर्जुनी 5) मनोज हरीलाल अग्रवाल वय 53 वर्षे रा.सडक/अर्जुनी 6) योगेशकुमार कचरुलाल अग्रवाल वय 43 वर्षे रा.सडक/अर्जुनी 7) महीपाल भिकाजी बडोले वय 51 वर्षे रा.कोदामेडी 8) सुरज तुळसीराम भोंडे वय 42 वर्षे रा.सडक/अर्जुनी 9) भाग्यवान रघुनाथ मेश्राम वय 34 वर्षे रा.सडक/अर्जुनी 10) आकाश राजेश गुप्ता वय 24 वर्षे रा.सडक/अर्जुनी 11) विनोद कृष्णा गावतुरे वय 33 वर्षे रा.सडक/अर्जुनी 12) डिलेश्वर बळीराम कोरे वय 25 वर्षे रा.सडक/अर्जुनी 13) राहुल मनोहर अंबादे वय 32 वर्षे रा.स्उक/अर्जुनी 14) प्रकाश काशिराम गडपायले वय 58 वर्षे रा.सडक/अर्जुनी 15) निकेश संतोष गहाणे वय 24 वर्षे रा.सडक/अर्जुनी 16) शेषराव केशव गहाणे वय 28 वर्षे रा.सडक/अर्जुनी 17) लतीफ सईद शेख वय 36 वर्षे रा.सडक/अर्जुनी 18) मनीषकुमार ललीतकुमार अग्रवाल वय 34 वर्षे रा.सडक/अर्जुनी 19) जयंत नारायण शेंडे वय 52 वर्षे रा.सडक/अर्जुनी 20) धर्मा रामप्रसाद गुप्ता वय 53 वर्षे रा.सडक/अर्जुनी 21) सत्यवान व्यकंट परशुरामकर वय 35 वर्षे रा.सडक/अर्जुनी को हिरासत में लेकर सभी आरोपियों के खिलाफ धारा 12 अ महाराष्ट्र जुगार कानून के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच सपोनि संजय पांडरे द्वारा की जा रही है ।उपरोक्त कार्रवाई डुग्गीपार पुलिस थाने के निरीक्षक सचिन वांगडे, सपोनि संजय पांढरे, पोहवा जगदेश्वर बिसेन, पोलीस नाईक मनोहर गावडकर, जगदिश मेश्राम, उत्तम दहीवले, अनिल पटीये, घनश्याम उईके, झुमन वाढई, पोलीस शिपाई सुनिल डहाके, महेश धुर्वे, महेंद्र सोनवाने , घनश्याम मुळे व चालक रमेश हलामी व राहुल वाटारे पोलीस स्टेशन.डुग्गीपार द्वारा की गयी।

 

Share Post: