रेलवे के जाली नियुक्ति पत्र देकर 34 लाख की धोखाधड़ी,7आरोपियों पर मामला दर्ज

बुलंद गोंदिया। गोंदिया ग्रामीण पुलिस थाना अंतर्गत आने वाले ग्राम अदासी टांडा निवासी आरोपी द्वारा अपने छह अन्य साथियों के साथ मिलकर रेलवे के जाली नियुक्ति पत्र देकर अनेकों लोगों के साथ धोखाधड़ी कर 34 लाख रुपये का चूना लगाया।
गोंदिया ग्रामीण पुलिस थाने में उपरोक्त प्रकरण में फरियादी प्लॉट नंबर 30 मोतीलाल नगर दिघोरी नाका जिला परिषद स्कूल के पास नागपुर निवासी 48 वर्षीय महिला ने शिकायत दर्ज करवाई की 3 मार्च 2021 से 15 मार्च 2021 के दौरान आरोपी क्रमांक 1 उत्तमचंद खांडेकर अदासी टांडा निवासी व उसके अन्य सहयोगियों द्वारा रेलवे का बड़ा अधिकारी होने की जानकारी देकर फरियादी व उनके परिजनों या परिचित के लोगों को रेलवे में नौकरी लगा दी जाएंगी तथा फरियादी व अन्य लोगों को रेलवे के जाली पहचान पत्र दिखाए जाने पर उन्हें विश्वास हो गया। जिस पर फरियादी व अन्य लोगों द्वारा नगदी व ऑनलाइन पैसे नौकरी लगाने के नाम पर दिए किंतु पैसे देने के बावजूद उन्हें नौकरी नहीं लगी तथा तब तक उनसे 34 लाख रुपए की वसूली आरोपी द्वारा कर रेलवे विभाग के नकली व जाली दस्तावेज सही सिक्कों के साथ के नियुक्ति पत्र दिए जो ओरिजिनल होने के समान दिखाई दिए किंतु उपरोक्त नियुक्ति पत्र के आधार पर फरियादी व उनके सहयोगियों को नौकरी नहीं मिल पाई ।जिसके पश्चात आरोपी से पैसे कि वापस मांग किए जाने पर देख लेने की धमकी दी ।उपरोक्त प्रकरण में फरियादी की मौखिक शिकायत के आधार पर गोंदिया ग्रामीण पुलिस थाने में आरोपियों के खिलाफ भादवि की धारा 420, 465, 468, 471, 504, 507, 34 के तहत मामला दर्ज सहायक पुलिस निरीक्षक आसाराम चौहान द्वारा की जा रही है।

Share Post: