हेमेंद्र पोद्दार अग्रसेन स्मारक समिति के निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित

बुलंद गोंदिया। गोंदिया जिले की बहुचर्चित प्रसिद्ध संस्था अग्रसेन स्मारक समिति के आगामी कार्यकाल के लिए हेमेंद्र सूरजमल पोद्दार निर्विरोध निर्वाचित हुए। रविवार 5 सितंबर को अग्रसेन भवन में आयोजित आमसभा में सर्वसम्मति से निर्विरोध निर्वाचन का फैसला किया गया जिसमें हेमेंद्र पोद्दार को आगामी 3 वर्षों के कार्यकाल 2021-24 के लिए अध्यक्ष नियुक्त हुए । निर्विरोध निर्वाचित होने पर वर्तमान अध्यक्ष राम अग्रवाल द्वारा उन्हें आगामी कार्यकाल के लिए शुभकामना दी साथ ही समाज के सभी समाज बंधुओं मित्रों द्वारा भी उन्हें बधाइयां दी।
समाज में निर्विरोध चयन की 2008 से चली आ रही परंपरा
अग्रसेन स्मारक समिति के अध्यक्ष पद के लिए 2008 के पूर्व चुनाव लिए जाते थे किंतु वर्ष 2008 से समाज के सदस्यों द्वारा निर्णय लेते हुए निर्विरोध चयन की प्रक्रिया की शुरुआत की थी जिसमें 2008 में श्री मोहनलाल जी अग्रवाल, 2010 में श्री अशोक चंपालाल जी अग्रवाल तथा 2012 से 2021 तक के चार कार्यकाल तक श्री राम बृजमोहन अग्रवाल निर्विरोध निर्वाचित हुए। इसी परंपरा को समाज द्वारा 5 सितंबर को आयोजित आम सभा में बढ़ाते हुए समाज के कार्यों में अग्रणी हेमेंद्र सूरजमल जी पोद्दार का आगामी कार्यकाल के लिए निर्विरोध चयन कर अपनी स्वस्थ परंपरा को बरकरार रखा है।

Share Post: