बुलंद गोंदिया। गोंदिया शहर के रिंग रोड में न्यूगा बेस्ट थर्मल मसाज सेंटर का शुभारंभ हुआ। जिसमें दक्षिण कोरिया की कंपनी के आधुनिक मशीनों के माध्यम से थर्मल मसाज कर स्पाइन मैनेजमेंट( रीढ़ की हड्डियों की समस्या) का निवारण किया जाएगा। उपरोक्त सेंटर का शुभारंभ दक्षिण कोरिया की कंपनी नोवा इंटरप्राइजेज के भारत के सीईओ जुन डिवाईगो की प्रमुख उपस्थिति में किया गया इस अवसर पर उन्होंने जानकारी दी कि कंपनी विश्व के 115 देशों में कार्य कर रही है। तथा भारत में 120 सेंटर शुरू है तथा कंपनी वर्ष 2002 से स्पाइन मैनेजमेंट रीढ़ की हड्डियों से संबंधित समस्या को दूर करने के लिए मशीनों की सहायता जिसमें थर्मल मसाज के माध्यम से दूर किया जाता है। जिसका लाभ अब तक लाखों लोगों को हुआ है। तथा वे इस गंभीर समस्या से छुटकारा पा चुके हैं।गोदिया शहर में न्यूगा बेस्ट सेंटर में भी उपरोक्त मशीनों के माध्यम से इस समस्या को दूर करने का कार्य किया जाएगा। सेंटर के संचालक गिरधर मालवीय व नीतू मालवीय ने जानकारी देते हुए बताया कि दक्षिण कोरिया की आधुनिक मशीनों के माध्यम से थर्मल मसाज की सुविधा निशुल्क रखी गई है। जिसके लिए संबंधित व्यक्ति को प्रतिदिन 40 मिनट तक एक सेशन में मसाज दिया जाता है ।जिसमें स्पाइन समस्या के साथ-साथ शरीर के विभिन्न जोड़ों के दर्द में भी राहत मिलती है। शुभारंभ के अवसर पर प्रमुख रूप से दक्षिण कोरिया के नोवा इंटरप्राइजेज के भारत के सीईओ जून डीवाईगो, सीनियर मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव गोपाल गौरव, पार्षद धर्मेश अग्रवाल, सीमा अग्रवाल सेंटर के सीमा दुबे, ज्योति सहित शहर के नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित थे।



