मरारटोली का नारायण लॉन हुआ राष्ट्रवादीमय, राजेन्द्र जैन ने पूर्व पार्षद राजू पारधी, विजेंद्र जैन सहित सभी शहर व ग्रामीण क्षेत्र के नवागत प्रवेशितों को दी हॄदय से बधाई
बुलंद गोंदिया। नगरपरिषद के पूर्व नगर रचना सभापति एवं नगरसेवक सचिन गोविंदभाउ शेंडे द्वारा रविवार 8 अगस्त को पूर्व विधायक राजेन्द्र जैन के जन्मदिवस के अवसर पर स्वयं को राष्ट्रवादी कांग्रेस में प्रवेश कर बड़ी भेंट दी ।
इस अवसर पर पूर्व विधायक राजेन्द्र जैन ने कहा, सांसद प्रफुल पटेल के नेतृत्व में किये जा रहे उनके कार्यो का प्रतिफल है, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी एक विश्वास है, एक सोच और संकल्प है, जो जनहित के लिए निरन्तर सांसद प्रफुल पटेल के नेतृत्व में कार्य कर रही है। आज मैं बहोत प्रसन्न हूँ कि सचिन शेंडे ने काम करने वाले पक्ष पर अपना विश्वास कायम रख पुनः घर वापसी की। मैं सचिन शेंडे और सभी सैकडों प्रवेशित मान्यवरो का हृदय से अभिनंदन-वंदन करता हूँ।
जन्मदिवस के खास अवसर पर पूर्व विधायक राजेन्द्र जैन को माला, पुष्प गुच्छ अर्पित कर तथा आतिशबाजी और ढोल तासों से व केक काटकर उनका जोरदार स्वागत कर जन्मदिन की बधाई दी गई। प्रवेश के दौरान शहर के, ग्रामीण के अनेकों नागरिक व युवाओं का समावेश रहा। इस दौरान पूर्व नगर सेवक राजू पारधी एवं सामाजिक कार्यकर्ता विजेन्द्र जैन, जनार्धन बांते, महेंद्र भालाधरे, जितेंद्र घरडे, नरेंद्र गडपायले, भागवत पटले, चंद्रशेखर चव्हाण, परवीन बोरकर, महेंद्र चौरे, महेंद्र गेडाम, अनिल सहारे, दीपक बहेकार, प्रवीण वासनिक, सुजित माने, राकेश ढोढलमल, रितिक ढोढलमल, योगेश ढोढलमल, शुभम पाचे, अनुराग सिंगंधुपे, अभिशेख सिंगंधुपे, राजा जतपेले, कोमलसिंग परिहार, रवींद्र जतपेले, महेश परिहार, मोतीराम बागडे, दुर्गेश बिसेन, केदार बिसेन, सागर पटले, हेमंत भालाधरे, लंकेस कोल्हटकर, अमोल हेमने, सुनील चांदे, राघवेंद्र चौरासिया, मंगल विश्वकर्मा, बंटी विश्वकर्मा, राहुल अग्रवाल, मुकुल शेंडे, हरीश हलमारे, सतीश रंगारी, अमित रंगारी के साथ सैकडो कार्यकर्ताओ ने भी राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी में प्रवेश किया।
अपने मनोगत व्यक्त करते हुए सचिन शेंडे ने कहा, आज मैं पुनः अपने घर वापस आकर बहोत खुश हूं। मुझे राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी से प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रूप से सदैव सहयोग प्राप्त होता रहा। आने वाले समय में हम सब मिलकर पक्ष को आगे बढाने का कार्य करेंगे तथा नगर पालिका में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की सत्ता कायम हो इस हेतु अथक प्रयास करेंगे। शेंडे ने कहा कोविड संकट बुरे दौर में सांसद प्रफुल पटेलजी ने दोनों जिलो के लिए वो कार्य किया जो हरस्तर पर अभूतपूर्व है। पूर्व विधायक राजेन्द्र जैन जी ने कोविड संकट में निरन्तर लोगो के बीच जाकर परिस्थितियों को जाना और हर समस्या के समाधान के लिए आगे रहे।
इस दौरान पूर्व विधायक श्री राजेन्द्र जैन जी के हस्ते क्रिकेट खिलाडीओ का सत्कार स्मृती चिन्ह व ट्राफी देकर सम्मान किया गया ।इस समय खेल अससोसिशन के मुकेश बारई, अनिल सहारे के मुख्य आतिथ्य मे जैन ने सभी खिलाडीयो के उज्ज्वल भविष्य कि शुभकामनाये दि ।
मंच पर महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष व्यापार व उदयोग मंगेश फाटे,पूर्व मंत्री नानाभाऊ पंचबुद्धे, सुनिलभाऊ फुंडे, राकांपा जिलाध्यक्ष विजय शिवनकर, धनंजय दलाल, विनोद हरिनखेड़े, नरेश माहेश्वरी, देवेंद्रनाथ चौबे, अशोक सहारे, विनीत सहारे, हेमंत पंधरे, राजेश कापसे, सुनील भालेराव, श्रीमती आशाताई पाटील, रफीक खान, गणेश बर्डे, विशाल शेंडे, योगेंद्र भगत, बाळकृष्ण पटले, कुंदन कटारे, खालिद पठान, मनोहर वालदे, शिव शर्मा, जनकराज गुप्ता, बबन शेंडे, विनायक खैरे, केतन तुरकर, प्रतीक भालेराव श्रीमती कुंदाताई दोनोडे, विजेन्द्र जैन, राजेश दवे, विष्णू शर्मा, सुनील गुप्ता, अखिलेश शेठ , जयंत कच्छव, प्रवीण बैस, लवली होरा, रमेश कुरील, गणेश डोये, सौरभ रोकडे, त्रिलोक तुरकर, सुनील पटले, शैलेश वासनिक, एकनाथ वहिले, कृष्णा भांडारकर, लव माटे, श्रीमती लता रहांगडाले विनायक शर्मा, मोनू शेंडे, आशिष धार्मिक, कपिल बावनथडे, आदि मान्यवर उपस्थित थे । इस प्रवेश कार्यक्रम में मंच संचालन पार्षद सुनील भालेराव ने किया।






