गाली गलौज करने पर सामूहिक पिटाई ,एक की मौत

बुलंद गोंदिया। रावणवाडी पुलिस थाना अंतर्गत आने वाले ग्राम बनाथर निवासी कैलाश भजन दास मोरध्वज द्वारा शराब के नशे में ग्राम वासियों को गाली गलौज किए जाने पर उसकी सामूहिक पिटाई किए जाने से उसकी मौत हो गई।
गौरतलब है कि रावणवाड़ी पुलिस थाना अंतर्गत आने वाले ग्राम बनाथर निवासी मृतक कैलाश भजन दास मोरध्वज उम्र 40 वर्ष द्वारा 24 जुलाई की दोपहर 3:00 बजे से 25 जुलाई की रात 1:30 बजे तक शराब के नशे में धुत होकर मोहल्ले के नागरिकों को अश्लील गाली गलौज कर रहा था। जिसके चलते आरोपियों द्वारा अनाधिकृत रूप से मंडली बनाकर फरियादी के घर में घुसकर उसके पुत्र कैलाश की सामूहिक रूप से लात, बुक्को वह लाठी से पिटाई कर हत्या कर दी, साथ ही फरियादी के पैर पर भी लाठी से हमला कर जख्मी कर दिया उपरोक्त प्रकरण में मृतक के पिता फरियादी भजनदास सूरजलाल मोरध्वज 71 वर्ष की मौखिक शिकायत के आधार पर रावणवाड़ी पुलिस थाने में आरोपियों के खिलाफ भादवि की धारा 302, 450, 323, 324, 141,143, 147, 149, के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच सपोनी बाबासाहेब सरवदे द्वारा की जा रही है।

Share Post: