जनजाति चेतना समिति को जनसेवा हेतू मिली अत्याधुनिक एम्बुलेंस

बुलंद गोंदिया। जनजाति चेतना समिति गोंदिया को केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के सौजन्य से पेटीएम फाउंडेशन की ओर से सभी अतिआवश्यक सुविधा युक्त एम्बुलेंस एम जी हैक्टर कार उपलब्ध करा दी गयी है।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की प्रेरणा से चलने वाली जनजाति चेतना समिति यह गोंदिया जिले के दुर्गम अंचल मे शिक्षा, आरोग्य एवं रोजगार हेतू सेवा कार्य करती है। जनजाति छात्रों के लिए निवास हेतू छात्रावास, जनजाति क्षेत्र मे आरोग्य रक्षक योजना अंतर्गत दवाइयां वितरण, दूरस्थ ग्रामो मे जनजाति बच्चों के लिए एकल विद्यालय इस तरह के विविध सेवा प्रकल्प समिति द्वारा चलाये जाते है।
प्रतिवर्ष कच्चारगढ़ मे सम्पन्न होने वाली जनजाति यात्रा मे विगत कई वर्षो से समिति द्वारा यात्रियों के सुविधा के लिए निशुल्क भोजन, निशुल्क निवास एवं आरोग्य सेवा मुहैया कराई जा रही है।
दिनांक 24 जुलाई को सालेकसा के बिरसा मुंडा छात्रावास मे आयोजित एक समारोह मे अत्याधुनिक एम्बुलेंस का लोकार्पण गोंदिया जिले हेतू किया गया। इस समारोह मे प्रमुख रूप से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विदर्भ प्रान्त कार्यवाह दिपक तामशेट्टीवार, जिला संघचालक लीलाराम बोपचे, क्षेत्रीय बौद्धिक प्रमुख अनिल जोशी, जनजाति चेतना समिति के अध्यक्ष नाजुक कुम्भरे, संघ के विभाग कार्यवाह उमेश मेंढे, पूर्व विधायक संजय पुराम, आदिवासी सेवक शंकर मड़ावी, समाजसेवी दिनेश शर्मा, पूर्व जिप सभापति श्रीमती सविता पुराम तथा आदिवासी समाज से अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।
समारोह का संचालन समिति के उपाध्यक्ष लोकनाथ तितराम इन्होने किया तथा प्रस्ताविक समिति के सचिव संजय भावे इन्होने किया।लोकार्पण समारोह को सफल बनाने हेतू प्रवीण पटले, अशोक शेंडे, बद्री दसरिया, योगेश रहांगडाले, आदित्य शर्मा, सुकलाल मच्छीरके, विकेश उके, मनीष शर्मा तथा अन्य कार्यकर्ता ओ नव सहयोग किया
यह अत्याधुनिक एम्बुलेंस जल्द ही गोंदिया जिले के सेवा मे उपलब्ध होगी इस हेतू एम्बुलेंस चालक को प्रशिक्षित किया जायेगा। जल्द ही कुछ मोबाइल नंबर जारी कर इस एम्बुलेंस सेवा का प्रारम्भ होगा।

Share Post: