तिरोड़ा- गोंदिया में कार्यकर्ताओं की सभा व पक्ष प्रवेश कार्यक्रम
बुलंद गोंदिया। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले रविवार 25 जुलाई को गोंदिया जिले में आ रहे हैं। जिसमें वह दोपहर 12:00 बजे तिरोड़ा के असाटी लान में आयोजित कांग्रेस कार्यकर्ता सभा को संबोधित करेंगे साथ ही इस दौरान अनेक नागरिकों द्वारा पक्ष प्रवेश किया जाएगा । दोपहर 3:00 बजे गोंदिया के जीनियस लान नागरा में आयोजित कांग्रेस कार्यकर्ताओं की सभा तथा पक्ष प्रवेश कार्यक्रम होगा साथ ही इस दौरान शहर के कुछ स्थानों पर सादीच्छा भेंट कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे। आयोजित दौरे के दौरान प्रदेशाध्यक्ष नाना पटोले के साथ विधायक अभिजीत वंजारी, विधायक सहेसराम कोरोटे जिला अध्यक्ष नामदेवराव किरसान, कार्याध्यक्ष रत्नदीप दहीवले, पूर्व विधायक दिलीप बंसोड़, प्रदेश सचिव विनोद जैन, अमर वराडे, युवा नेता अशोक (गप्पू) गुप्ता, महासचिव योगेश अग्रवाल, जितेश राने राजू काले, आलोक मोहंती, परवेज बैग, पप्पू पटले, राजीव ठकरेले सहित सभी विभाग के वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले रविवार 25 जुलाई को जिले में





