गोंदिया में मरीजों को फल वितरित कर मनाया गया पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का जन्मदिवस

विधायक डॉ. परिणय फुके मित्र परिवार व भाजपा द्वारा बिजीडब्ल्यू अस्पताल में किया फल वितरण
बुलंद गोंदिया। महाराष्ट्र राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री तथा भाजपा में सक्षम नेतृत्व देने वाले कुशल नेतृत्व देवेंद्र फडणवीस के 51वें जन्मदिवस के उपलक्ष्य में स्थानीय गंगाबाई जिला महिला रुग्णालय में फल व बिस्किट वितरित कर उनका जन्मदिवस मरीजों के बीच जाकर मनाया गया।
कार्यक्रम का आयोजन गोंदिया-भंडारा विधानपरिषद क्षेत्र के विधायक व जिले के पूर्व पालकमंत्री डॉ. परिणय फुके मित्र परिवार व भाजपा गोंदिया द्वारा किया गया। फल वितरण कार्यक्रम में भाजपा जिल्हा महामंत्री संजय कुलकर्णी, शहर अध्यक्ष सुनील केलनका, भाजयुमो शहर अध्यक्ष पलाश लालवानी, शिखा पिपलेवार, अंकित जैन, बंटी शर्मा, राकेश अग्रवाल, पुरु ठाकरे, जसपालसिंह चावला, मनीष पोपट, सचिन तिड़के, मिलिंद बागड़े, गोल्डी गावंडे एवं अन्य भाजपा व भाजयुमो के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Share Post: