महाप्रभु श्री जगन्नाथ स्वामी रथ यात्रा 9 दिनों पश्चात मौसी के घर से हुई वापसी बहाड़ागुंचा पर्व पर गणमान्य नागरिकों व श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

बुलंद गोंदिया। भगवान महाप्रभु श्री जगन्नाथ स्वामी रथ यात्रा का पर्व प्रतिवर्ष मनाया जाता है। लेकिन इस वर्ष कोरोना संक्रमण के चलते हैं सादगी पूर्ण तरीके से मनाया गया जिसमें 12 जुलाई को रथ यात्रा का आयोजन प्रभु जगन्नाथ मंदिर गौशाला वार्ड आयोजित होने के पश्चात 9 दिनों के बाद प्रभु जगन्नाथ अपनी मौसी के घर से वापस अपने स्थान पर पहुंचते हैं। इस अवसर को बहाड़ागुंचा महोत्सव के रूप में आषाढी एकादशी के दिन 20 जुलाई को आयोजित किया गया था।
उपरोक्त कार्यक्रम के अवसर पर दिन भर शहर के प्रमुख गणमान्य नागरिकों व श्रद्धालुओं द्वारा प्रभु के दर्शन किए गए जिसमें नगराध्यक्ष अशोक इंगले, बांधकाम सभापति राजकुमार कुथे, पूर्व नगरध्यक्ष सविता ईसरका, विधायक विनोद अग्रवाल की धर्मपत्नी सविता अग्रवाल सहित अनेक गणमान्य नागरिकों द्वारा दर्शन कर महाप्रभु का आशीर्वाद लिया।
उपरोक्त कार्यक्रम की सफलता के लिए महाप्रभु जगन्नाथ स्वामी मंदिर सेवा संस्थान के अध्यक्ष इकलेश (राजा) नायक, उपाध्यक्ष दयाल कुमार, सचिव मुकेश नायक, राकेश कुमार, राजेश खांडेकर, जितेंद्र राणे, कुणाल दीप, निखिल नायक, विकास कुमार, अनुप दीप ,सोमनाथ सागर, उपेंद्र दीप, अमन कुमार तथा मार्गदर्शक मंडल के अखिल नायक, सूरज कुमार, कृपाल कुमार ,सुखराम राणे, मेघनाथ कुमार, कालिया कुमार, जीत राणे तथा राॅकी नायक ने रथ यात्रा कार्यक्रम के दौरान विभिन्न कार्यक्रमों को कोरोना संक्रमण के नियमों का पालन करते हुए आयोजित किया गया।

 

 

Share Post: