बुलंद गोंदिया। राष्ट्रवादी कांग्रेस पक्ष की गोंदिया तहसील के अंतर्गत आने वाले कुड़वा, फूलचुर, पिंडकेपार, रतनारा इन चार जिला परिषद क्षेत्र के कार्यकर्ता और पदाधिकारियों की पक्ष की सभा मंगलवार 20 जुलाई को राष्ट्रवादी कांग्रेस भवन गोंदिया में आयोजित की गई इस अवसर पर पूर्व विधायक राजेंद्र जैन ने संबोधन करते हुए कहा कि प्रफुल्ल पटेल जैसा सक्षम नेतृत्व आज हमारे पास है जिनके नेतृत्व में कार्यकर्ता पक्ष का कार्य जोर शोर से करें।
गौरतलब है कि राष्ट्रवादी कांग्रेस पक्ष की गोंदिया तहसील के अंतर्गत आने वाली चार जिला परिषद क्षेत्र कुड़वा, फुलचुर, पिंडकेपार रतनारा के कार्यकर्ता और पदाधिकारियों की पक्ष सभा पूर्व विधायक राजेंद्र जैन, जिलाध्यक्ष विजय शिवनकर, वह डॉक्टर खुशाल बोपचे की प्रमुख उपस्थिति में राष्ट्रवादी कांग्रेस भवन गोंदिया में आयोजित की गई थी। इस अवसर पर पूर्व विधायक राजेंद्र जैन ने अपने संबोधन में कहा कि गोंदिया जिले में प्रफुल्ल पटेल जैसा सक्षम नेतृत्व मिला है। जिनके प्रयासों से किसानों को 700 बोनस वह रबी मौसम में धान खरीदी की समयावधि बढ़ाने ढापेवाडा सिंचाई प्रकल्प का कार्य प्रगति पर पूर्ण होने यह सब प्रफुल्ल पटेल के प्रयासों से पूर्ण हुआ है।
जिलाध्यक्ष विजय शिवनकर ने संबोधन करते हुए कहा कि जिला परिषद व पंचायत समिति पर्यवेक्षक व बूथ प्रमुख प्रत्येक ग्रामों में सभा आयोजित कर बूथ समिति को सक्षम करने का कार्य करें वह प्रत्येक घरों तक राष्ट्रवादी कांग्रेस को पहुंचाने का प्रयास करें साथ ही कार्यकर्ताओं द्वारा आपस में समन्वय बनाकर गुटबाजी की राजनीति बंद कर पक्ष को मजबूत करें ।
डॉ खुशाल बोपचे ने कहा कि पक्ष के प्रचार प्रसार करने का कार्य कार्यकर्ताओं द्वारा किया जाए विरोधियों के दुष्प्रचार को जन जन तक पहुंचाएं जिससे जिला परिषद व पंचायत समिति में राकांपा की सत्ता आने पर विकास कार्यों में सुविधा प्राप्त होंगी।
आयोजित सभा में बाळकृष्ण पटले, कुंदन कटारे, जितेश टेभरें, अखिलेश सेठ, गणेश बरडे, सुनील पटले, नितेश टेंभरे , करण टेकाम, तीर्थराज हरिणखेडे, शिवलाल नेवारे, श्रीधर चन्ने, शैलेश वासनिक , रमेश गौतम, मदन चिखलोंडे, महेंद्र बीजेवार, रामेश्वर चौरागडे, झनक लाल ढेकवार, सौरभ रोकडे, किरण बंसोड, नरहरप्रसाद मस्करे, कपिल बावनथडे, कुणाल बावनथडे, हेमराज डहाके, हंसराज हट्टेवार, राजेश रहांगडाले, पंचम चौधरी, योगेश डोये, वीरेंद्र मुरकुटे, राजेश सोनवणे, योगेश डोये, शेखर माडिये, प्रवीण बीजेवार, राहुल नेवारे, दिलीप डोंगरे, गणेश मानवतकर, बबलू कटरे, अतुल भगत, अंकलेश कुटीर, हितेश बिसेन, योगेश बिरनवार, राजेश तुरकर, कोमेंद्र , भुमेश मेश्राम, प्रदीप लांजेवार, चुउणिलाल सूर्यवंशी, योगेश पतेह, अजय पतेह, कशिश बागडे, ईश्वर लोणारकर, खोमेन्द्र कटरे, आई. बी. मोहरे, सौ. आशा पटले, दुर्योधन भोयर, सौ. उषा मेश्राम व आदी कार्यकर्ता उपस्थित थे।




