बुलंद गोंदिया। मानसून की बेरुखी के कारण बारिश नहीं होने के चलते किसानों के समक्ष फसल को बचाने का संकट निर्माण हो गया इस दौरान पूर्व विधायक राजेंद्र जैन का गोंदिया तहसील मे दौरे के दौरान महालगांव परिसर के किसानों द्वारा कृषि की समस्या व फसल बुवाई के लिए लगने वाले पानी की कठिनाई सामने लाई गई जिस पर तत्काल पूर्व विधायक द्वारा कार्यकारी अभियंता पाटबंधारे विभाग सोनाली सोनूले, सहायक अभियंता संजीव सहारे, वह शाखा अभियंता डीएस लेंडे से संपर्क कर खरबंदा जलाशय से पानी छोड़ने का निर्देश दिया जिसके पश्चात विभाग द्वारा जलाशय से पानी छोड़ा गया विशेष यह है कि मानसून का आधा समय बीत जाने के बावजूद अब तक समाधान कारक बारिश ना होने के चलते परिसर के किसानों की फसल बुवाई पर संकट निर्माण हो गया। जिसमे झालुटोला, खळबंदा, दावनिवाडा, देऊटोला, बोदा गोंडमोहाळी, महालगाव, मुरदाडा धापेवाडा, लोधीटोला, पिपरटोला, बिजाईतोला, वळद, खतिटोला, सहेसपूर, सेजगाव,सोनेगाव, नहारटोला,अत्रि , परसवाडा, बोरा,डब्बेटोला, अर्जुनी, खैरलांजी, करटी, इंदोरा, बीबीटोला, ये सभी गाव लाभक्षेत्र में आने से उपरोक्त गावो को जलाशय के पानी का लाभ मिलेगा इस समय गुड्डू बोपचे, कृष्णकुमार जायस्वाल, प्रदीप रोकडे, नरहरप्रसाद मस्करे, नीरज उपवंशी, कृष्णकुमार ठाकरेले,कान्हा बघेले, दिनेश लिल्हारे, परमानंद उपवंशी, भोजराज रहांगडाले, शंकरलाल टेभरें, तेजलाल लिल्हारे, रतनलाल पारधी, थनिराम माहले, मोरेश्वर नागपुरे, श्यामकलाबाई चौधरी व परिसरातील शेतकरी उपस्थित थे।




