बुलंद गोंदिया। गोंदिया नगर परिषद की आम सभा 8 जुलाई को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ऑनलाइन आयोजित की गई थी जिसमें सभा में रखे गए सभी प्रस्तावों को सर्वसम्मति से मंजूरी देने के साथ ही गोंदिया के सभी पत्रकार संगठनों को संयुक्त रूप से भवन निर्माण के लिए जमीन देने का प्रस्ताव शासन को भेजे जाने के लिए पारित किया गया साथ ही ऑनलाइन सभा की खामियां गत आम सभा की प्रोसिडिंग की प्रतिलिपि समय पर सदस्यों को उपलब्ध न कराए जाने तथा आयोजित आमसभा के प्रस्ताव की कॉपी 2 दिनों पूर्व दिए जाने का विरोध राकांपा द्वारा कर सभा का बहिष्कार कर जिलाधिकारी को पत्र दिया।
गौरतलब है कि गोदिया नगर परिषद की आमसभा छह महीनों के पश्चात 8 जुलाई को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से नप सभागृह में दोपहर 1:00 बजे आयोजित की गई थी जिसमें रखे गए सभी प्रस्ताव को सर्वसम्मति से मंजूरी प्रदान की गई तथा अध्यक्ष की अनुमति से पार्षद लोकेश यादव द्वारा रखा गया प्रस्ताव गोंदिया शहर के सभी पत्रकार संगठनों को भवन निर्माण के लिए नप के मालक़ियत की जमीन दिए जाने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से राज्य शासन की ओर भेजा जाने का पारित किया गया आयोजित सभा में प्रमुख विषयों में बांधकाम विभाग के अंतर्गत शहर के विभिन्न प्रभावों में रोड रास्तों व नालियों के कामों को मंजूरी दी गई। अतिक्रमण हटाए जाने के चलते बेरोजगार व्यापारियों के लिए नप की जगह पर दुकाने तैयार कर देने, जलापूर्ति विभाग अंतर्गत शहर के विभिन्न विभागों में वर्ष 21- 22 नियोजन, विद्युत विभाग के अंतर्गत शहर में आवश्यकता अनुसार नए पोल लगाने, बाजार विभाग के अंतर्गत गोंदिया नगर परिषद के मालकीयत की निर्माण हो चुकी दुकानों का नीलाम किए जाने ,अग्निशमन विभाग के अंतर्गत दो नए अग्निशमन वाहन खरीदे जाने, टैक्स विभाग के अंतर्गत नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत संपत्ति हस्तांतरण वारसान हस्तांतरण आदि में शुल्क वृद्धि किए जाने, नप क्षेत्र अंतर्गत नए सिरे से टैक्स निर्धारण के लिए लगने वाली निधि शासन से वैशिष्ठ पूर्ण योजना के अंतर्गत मांग करने के सभी प्रस्ताव को मंजूरी सर्वसम्मति से प्रदान की गई।
ऑनलाइन सभा की कार्यप्रणाली व गत आमसभा की प्रोसिडिंग की कॉपी समय पर ना देने का विरोध कर राकांपा ने बहिष्कार करते हुए जिलाधिकारी को दिया पत्र
आयोजित आमसभा की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की प्रणाली का विरोध गत आम सभा में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग वह वीडियो रिकॉर्डिंग में रखे गए प्रस्ताव को शामिल ना कर अन्य प्रस्ताव की प्रोसिडिंग तैयार कर सदस्यों को समय पर उपलब्ध न किए जाने तथा उन प्रस्ताव को शामिल किया गया जिसमें सदस्यों की अनुमति नहीं थी इसकी जांच की मांग करते हुए राष्ट्रवादी कांग्रेस पक्ष के गटनेता सतीश देशमुख द्वारा सभा का बहिष्कार राकांपा की ओर से करते हुए इसकी जांच करने की मांग का पत्र जिलाधिकारी को दिया साथ ही कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत होने पर 41 लाख रुपए की निधि बिना सभा के मंजूरी के खर्च की गई इसका भी विरोध व्यक्त किया ।
गटर योजना के कार्यों पर नाराजगी
गोंदिया शहर मैं भूमिगत गटर योजना का कार्य शुरू है जिसके कार्यों में विलंब होने के चलते मंजूर नए विकास कार्य कैसे शुरू होंगे इस पर प्रश्न उठाते हुए पार्षद लोकेश यादव ने मांग की है कि गटर योजना के कार्य के चलते पहले के मंजूर कार्य रुके हुए हैं जिसे पहले पूरा किया जाए तथा गटर योजना के कार्यों में हो रही देरी के लिए संबंधित अधिकारियों व ठेकेदार को नप में बुलाकर इसकी जानकारी ली जाए जिस पर अध्यक्ष द्वारा जल्द ही संबंधित विभाग के अधिकारियों को बुलाकर कार्यों में गति प्रदान करने का आश्वासन दिया गया।
नप आम सभा में सभी प्रस्तावो को सर्वसम्मति से मिली मंजूरी गोंदिया शहर के सभी पत्रकार संगठनों को संयुक्त रूप से भवन के लिए भूमि देने का प्रस्ताव हुआ पारित





