बुलंद गोंदिया। गोंदिया जिले के राजस्व कर्मचारियों की अनेक वर्षों से प्रलंबित मांग को पुरी करने संघटना द्वारा की जा रही थी ।जिस पर जिलाधिकारी द्वारा तत्काल निर्णय लेते हुए पूर्ण किए जाने पर राजस्व कर्मचारी संघटना द्वारा जिलाधिकारी राजेश खवले का अभिनंदन किया गया।
गौरतलब है कि गोंदिया जिला राजस्व विभाग में कार्यरत कर्मचारियों की बरसों से अनेक मांगे प्रलंबित थी जिसे संघटना के माध्यम से पुरी करने की मांग बार-बार की जा रही थी। इस मामले में जिलाधिकारी का पदभार स्वीकार करते ही जिलाधिकारी राजेश खवले द्वारा उपरोक्त मांगों को हल करने का आश्वासन दिया था। जिस पर जल्द ही निर्णय लेकर उसे पूरा किया जिसमें राजस्व सहायक से प्रथम श्रेणी लिपिक के पद पर 14 कर्मचारियों की पदोन्नति तथा सिपाई से राजस्व सहायक पद पर 3 कर्मचारियों का पदोन्नति तथा इसके साथ ही अनुकंपा नियुक्ति प्रक्रिया में 2 पटवारी, 2 सिपाई वह 1 राजस्व सहायक की नियुक्ति की गई जिसके चलते जिले के संपूर्ण राजस्व विभाग में हर्ष का वातावरण निर्माण हो गया। इस पर राजस्व कर्मचारी संघटना गोंदिया जिला द्वारा जिलाधिकारी राजेश खवले का अभिनंदन किया गया इस अवसर पर संघटना के जिला अध्यक्ष राजेश मैनन, सचिव आशीष रामटेके, कार्याध्यक्ष राकेश डोंगरे, कोषाध्यक्ष सुपचंद लिल्हारे, उपाध्यक्ष मुकुंद तिवारी सहित राजस्व विभाग के अन्य कर्मचारी व पदाधिकारी उपस्थित थे।
जिलाधिकारी राजेश खवले का राजस्व कर्मचारी संघटना ने किया अभिनंदन, राजस्व कर्मचारियों की अनेक वर्षों से प्रलंबित मांगों को पूर्ण करने पर






One thought on “जिलाधिकारी राजेश खवले का राजस्व कर्मचारी संघटना ने किया अभिनंदन, राजस्व कर्मचारियों की अनेक वर्षों से प्रलंबित मांगों को पूर्ण करने पर”
Comments closed