कोरोना काल में अनाथ हुए प्रत्येक गांव के 5 बच्चों के पालन पोषण की जिम्मेदारी उठाएगी भाजपा, तिरोड़ा उपजिला चिकित्सालय के कोरोना योद्धाओं का विधायक विजय राहंगडाले ने किया सत्कार

बुलंद गोंदिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के 7 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर कोरोना संक्रमण काल के दौरान अपने जीवन की परवाह ना कर स्वास्थ्य विभाग के सभी कर्मचारियों द्वारा चिकित्सालय में उपचार के लिए दाखिल मरीजों की सेवा की ऐसे कोरोना योद्धाओं का सत्कार तिरोड़ा के विधायक विजय रहांगडाले द्वारा किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि कोरोना काल के दौरान अनाथ हुए तिरोड़ा विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक गांव के 5 बच्चों के पालन पोषण की जिम्मेदारी भारतीय जनता पार्टी द्वारा की जाएंगी। तथा उन्होंने आगे कहा कि कोरोना संक्रमण से ठीक हुए मरीजों में म्यूकरमाईकोसिस का संक्रमण फैल रहा है। ऐसे मरीजों की जानकारी तहसील स्वास्थ्य प्रशासन को तत्काल दी जाए जिससे उन मरीजों का उपचार समय पर किया जा सके इसके लिए जो भी सुविधाएं उपलब्ध कराना होगा उसके लिए हम कटिबद्ध हैं। इस अवसर पर विधायक विजय राहंगडाले ने तिरोड़ा उपजिला चिकित्सालय के वैद्यकीय अधीक्षक डॉक्टर हिम्मत मेश्राम, डॉ कांचन रहांगडाले, डॉ शिवकुमार हरिनखेडे, डॉक्टर आदित्य, परिचारिका अर्चना काबडे, सुनीता साखरवाडे मीना पारधी,छविता भगत, कुरेशी मैडम, रीना रहांगडाले, परिहार मैडम ,रहांगडाले मैडम, शारदा कटकवार, रेखा टेंभरे, आरएस झिरसागर का शाल श्रीफल देकर सत्कार किया गया। इस अवसर पर नगराध्यक्ष सोनाली देशपांडे, भाजप महामंत्री मदन पटले, भाऊराव कठाने, चिंतामन रहांगडाले, विजय डिंकवार, चतुर्भुज बिसेन, डॉक्टर बसंत भगत, पवन पटेल, कमलेश आतीलकर, राजेश राहंगडाले, मनोहर बुद्धे ,हुपराज जमईवार, तोरणलाल सोनवाने उपस्थित थे। तथा कार्यक्रम की प्रस्तावना डॉ शीतल मोहने तथा संचालन एसएन सूर्यवंशी तथा आभार डॉ शिवकुमार हरिनखेडे ने माना।

Share Post: