बुलंद गोंदिया।( संवाददाता सड़क अर्जुनी)- सड़क अर्जुनी तहसील के अंतर्गत आने वाले ग्राम परसोडी निवासी केंद्रीय सुरक्षा बल के जवान प्रमोद विनायकराव कापगते नागालैंड में मुठभेड़ के दौरान गोली लगने से शहीद हो गए ,जिसका अंतिम संस्कार 27 मई को पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनके ग्रहग्राम परसोडी में कर अंतिम विदाई दी गई। इस मार्मिक अवसर पर गोंदिया के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अशोक बनकर, उपविभागीय पोलीस अधिकारी जालिंदर नालकुल, तहसीलदार उषा चौधरी, पुलिस निरीक्षक सचिन वागड़े, सीआरपीएफ नागपुर के अधिकारी प्रहलाद सांदेकर तथा नागपुर सीआरपीएफ मानव वंदना पाथक, गोंदिया जिला पुलिस मानव वंदना पथक तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण व आसपास के ग्रामों के नागरिको ने उपस्थित होकर शहीद जवान को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए अंतिम विदाई दी।
शहीद जवान प्रमोद कापगते को शासकीय सम्मान के साथ दी अंतिम विदाई





