गोंदिया के उड़ान पुल व कारागृह के निर्माण कार्य का मार्ग खुला सांसद प्रफुल्ल पटेल ने मंत्री अशोक चौहान से मंत्रालय में की सभा

बुलंद गोंदिया। गोंदिया- भंडारा जिले के अनेक प्रलंबित निर्माण कार्य की बाधाओं को दूर कर जल्द से जल्द शुरू करने के संदर्भ में मंगलवार 25 मई को मुंबई मंत्रालय में सभा आयोजित की गई। जिसमें सार्वजनिक बांधकाम मंत्री अशोक चौहान व सांसद प्रफुल पटेल प्रमुख रूप से उपस्थित थे। इस अवसर पर गोंदिया शहर के उड़ान पुल व कारागृह के निर्माण व मार्गो के निर्माण के विषय पर सकारात्मक चर्चा हुई जिसके चलते जल्द ही जिले के प्रलंबित निर्माण कार्य का मार्ग खुल जाएगा।
गौरतलब है कि सांसद प्रफुल्ल पटेल की पहल पर मंत्रालय में सार्वजनिक बांधकाम विभाग की सभा आयोजित की गई थी। जिसमें गोंदिया -बालाघाट मार्ग के पुराने उड़ान पुल को गिरा कर नये उड़ान पुल का निर्माण कार्य, टिबी हॉस्पिटल से गायत्री मंदिर मार्ग का चौड़ाईकरण, कुडवा टि-पाईटं से पांडराबोडी मार्ग कटंगी तक मार्ग का चौड़ीकरण ,शासकीय मेडिकल कॉलेज की इमारत के निर्माण कार्य के लिए शासन ने निधि बढ़ाकर अंदाज पत्र को मंजूरी दी गई है। जिसके निर्माण कार्य को शुरू करने ,शासकीय विश्राम गृह की इमारत जर्जर हो गई है जिस के स्थान पर नई इमारत का निर्माण कार्य करने, रावणवाड़ी- कामठा- कालीमाटी- आमगांव मार्ग का डामरीकरण करने, तिरोड़ा- कवलेवाडा से सिहोरा मार्ग का डामरीकरण, कुड़वा- हिवरा- ढापेवाडा- परसवाडा मार्ग का डामरीकरण आदि विषय पर सभा में सकारात्मक चर्चा की गई जिस पर सार्वजनिक बांधकाम मंत्री अशोक चौहान द्वारा इन निर्माण कार्यों की बाधाओं को दूर कर जल्द से जल्द कार्य शुरू करने के निर्देश संबंधित विभाग के अधिकारियों को दिए। आयोजित सभा में विधायक मनोहर चंद्रिकापुरे ,विधायक राजू कारेमोरे, मुख्य अभियंता सार्वजनिक बांधकाम विभाग, मुख्य अभियंता राष्ट्रीय महामार्ग प्रादेशिक विभाग, अधीक्षक अभियंता सार्वजनिक बांधकाम विभाग नागपुर, अधीक्षक अभियंता राष्ट्रीय महामार्ग मंडल, प्रकल्प संचालक राष्ट्रीय महामार्ग प्राधिकरण ,गोंदिया सार्वजनिक बांधकाम विभाग के कार्यकारी अभियंता तथा विभाग के सचिव उपस्थित थे।
कारागृह निर्माण कार्य पर चर्चा
मंगलवार को मुंबई में आयोजित सभा में गोंदिया जिले में अनेक वर्षो से प्रलंबित जिला कारागृह के निर्माण कार्य के संदर्भ में आयोजित सभा में विस्तार पूर्वक चर्चा की गई जिस पर सार्वजनिक बांधकाम मंत्री अशोक चौहान द्वारा सभी बाधाओं को दूर कर निर्माण कार्य शुरू करने का निर्देश दिया एवं जिला अधिकारी कार्यालय की इमारत का नूतनीकरण के संदर्भ में भी इस अवसर पर चर्चा की गई।

 

Share Post: