पूर्व विधायक राजेन्द्र जैन के मार्गदर्शन में
बुलंद गोंदिया। राष्ट्रवादी कांग्रेस द्वारा विद्युत विभाग व नगर परिषद के अंतर्गत आने वाली विभिन्न समस्याओं का ज्ञापन पूर्व विधायक राजेंद्र जैन के मार्गदर्शन में देकर प्रशासन को चेतावनी देते हुए व्यवस्थाओं में सुधार की मांग की है।जिसमें कुड़वा जिला परिषद क्षेत्र , गोंदिया तहसील अंतर्गत आनेवाले ग्राम कूडवा, कटंगी, टेमनी, बरबपूरा इन गाँवों में विद्युत तारो से पेड़ों की टहनियां संपर्क मे आने से विद्युत आपूर्ति खण्डित हो जाती है। आनेवाले दिनों मे यह समस्या बारिश और हवा तूफान के मौसम की वजह से और भी विकराल रूप धारण करने वाली है। इस समस्या का समाधान करने के लिए विद्युत तारो से सटे पेड़ों की छटाई करना बहुत जरूरी है। एवं इन ग्रामो में कई साल पुराने खम्भे, एवं विद्युत तारे है, जो कि काफी जर्जर अवस्था मे, उन्हें तुरंत बदल कर नए विद्युत तार और खम्बे लगाये जाए। कटंगीकला, टेमनी बरबसपुरा इन ग्रामो में स्ट्रीट लाइटों का कई महीनों से डिमांड भरने के बावजूद नई स्ट्रीट लाइट नहीं लगाई गई है,जिसे तुरंत लगाए जाएं, इन सभी समस्या के समाधान के लिए कार्यकारी अभियंता महाराष्ट्र राज्य विद्युत आपूर्ति बोर्ड गोंदिया को ज्ञापन सौंपा गया।
उसी प्रकार नगर पालिका गोंदिया के कार्यकारी अधिकारी को नगर परिषद सीमा अंतर्गत आने वाला कटंगी – टेमनी नाला जो कि कई दिनों से साफ नहीं किया गया जिस कारण नाले मे कुड़ा कचरा वनस्पति भरा होने की वजह से पानी निकासी की समस्या हो रही है। मानसून की शरुवात होने वाली हैं, और तेज बारिश के कारण और नाले की उचित सफाई नहीं होने के कारण नगर परिषद के एवं ग्रामीण के की इलाके में बाढ़ का खतरा बन जाता है, और रोड़ का संपर्क भी टूट जाता है। इस व्यवस्था के सुधार हेतु ज्ञापन सौपा गया एवं अधिकारी से चर्चा की गई। ज्ञापन देते समय नगर सेवक लोकेश यादव भी उपस्थित थे, ज्ञापन देने वालो में बालकृष्ण पटले, अखिलेश सेठ, शैलेश वासनिक, शिवलाल नेवारे, तीर्थराज बघेले, सौरभ गौतम, योगराज नागपुरे आदि उपस्थित थे l
राष्ट्रवादी कांग्रेस ने विभिन्न माँगों हेतु प्रशासन को चेतावणी दे व्यवस्था सुधार हेतु दिया निवेदन





