विद्युत उपभोक्ताओं से जबरन वसूली ना हो किस्तों में राशि भरने की दे सुविधा पार्षद यादव ने कार्यकारी अभियंता को ज्ञापन देकर की मांग

बुलंद गोंदिया। कोरोना संक्रमण काल में लॉकडाउन से नागरिकों की आर्थिक स्थिति डगमगा चुकी है ।तथा गरीब परिवारों की आमदनी के स्त्रोत बंद हो चुके हैं। ऐसी परिस्थिति में महावितरण द्वारा विद्युत उपभोक्ताओं से जबरन वसूली ना की जाए तथा उन्हें किस्तों में राशि भरने की सुविधा दी जाए ऐसी मांग का ज्ञापन पार्षद लोकेश (कल्लू) यादव ने कार्यकारी अभियंता को देकर की है। जिस पर अभियंता ने उन्हें आश्वासन दिया कि उपभोक्ताओं से जबरन वसूली की घटना नहीं होंगी तथा वे अपने बिल में 50- 50 प्रतिशत की राशि किस्तों के रूप में एमएसईबी के कैश काउंटर अथवा ऑनलाइन के माध्यम से भर सकते हैं। इसके लिए किसी भी अधिकारी की साइन की आवश्यकता नहीं होंगी। यदि ग्राहक को बिल की प्रति नहीं मिली है तो वह अपना बिल मोबाइल पर आए हुए मैसेज को काउंटर पर दिखाकर बिल भर सकते हैं ।तथा गत वर्ष के अनुसार विद्युत ग्राहक को एवरेज बिल ना दिया जाए इसके लिए एमएसईबी विशेष रुप से कार्य कर रही है। तथा ग्राहक स्वयं ही अपनी मीटर रीडिंग मोबाइल एप्लीकेशन और एसएमएस द्वारा भेज सकते हैं। जिससे ग्राहक को एवरेज बिल ना आए। उपरोक्त ज्ञापन देते समय पार्षद लोकेश यादव के साथ शाहरुख पठान, ऋषभ मिश्रा, मलिक शेख, अक्षय सचदेव उपस्थित थे।

Share Post: