बुलंद गोंदिया। गोंदिया के शासकीय महिला चिकित्सालय के ब्लड बैंक में सांसद सुनील मेढे 10 मई को स्वयं उपस्थित रहकर प्लाजमा डोनेशन का कार्य शुरू करवाया। जिसमें पहले प्लाज्मा दानदाता पंकज राहांगडाले ने प्लाज्मा डोनेट किया।
गौरतलब है कि कोरोना संक्रमित मरीज के उपचार में प्लाज्मा चिकित्सा काफी कारगर साबित हो रही है। जिसके लिए गोंदिया के शासकीय महिला चिकित्सालय में 6 माह पूर्व प्लाज्मा मशीन आ चुकी थी। लेकिन मशीन चालू नहीं होने पर इस विषय पर गोंदिया पहल प्लाज्मा टीम के हर्षल पवार, आलोक अग्रवाल, आदेश शर्मा, राजेश कनोजिया, नरेश लालवानी व अन्य सदस्यों द्वारा सांसद सुनील मेढे के प्रतिनिधि गजेंद्र फुंडे को इस समस्या से अवगत कराया था । जिसके चलते सांसद द्वारा गत जिला अधिकारी की सभा में इस विषय को गंभीरता से उठाते जल्द से जल्द मशीन शुरू करवाने के निर्देश दिए थे। इस गंभीर विषय को देखते हुए जिलाधिकारी द्वारा तत्काल मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ नरेश तिरपुड़े को आदेश जारी कर मशीन शुरू करने के निर्देश दिए थे। जिस पर प्रशासन द्वारा मशीन शुरू करने का कार्य किया गया। 10 मई को मशीन शुरू होने पर सांसद सुनील मेढे स्वयं ब्लड बैंक में पहुंचकर अपनी उपस्थिति में पहला प्लाज्मा डोनेशन का कार्य शुरू करवाया। जिसमें पंकज राहंगडाले पहले प्लाजमा डोनर बने इस अवसर पर डीन नरेश तिरपुड़े गजेंद्र फुंडे, संजय कुलकर्णी ,अशोक जयसिंघानी, धर्मेंद्र डोहरे ,सुजीत जायसवाल, विनोद चांदवानी ,विक्की चेनानी, ब्लड बैंक के अधिकारी डॉ यादव, डॉ चौहान ,अनिल गोंडाने, टेक्नीशियन स्मिता आनंद, राजू राहंगडाले, विनोद जांभुलकर, मुरकुटे सिस्टर आदि उपस्थित थे।
सांसद सुनील मेढे की उपस्थिति में बीजीडब्ल्यू ब्लड बैंक में प्लाज्मा डोनेशन हुआ शुरू






