1 मई से नगरपालिका कर्मचारी संघटना का अनिश्चितकालीन काम बंद आंदोलन

बुलंद गोंदिया। 1 मई से अपनी विभिन्न मांगों को लेकर अति आवश्यक सेवा सहित सभी कार्यों का अनिश्चितकालीन काम बंद आंदोलन का आवाहन नगरपालिका कर्मचारी संघटना द्वारा किया गया है।
गौरतलब है कि कोरोना संक्रमण काल के दौरान नगर परिषद कर्मचारी सेवा में लगे हुए हैं महाराष्ट्र राज्य में कोरोना के चलते 2 कर्मचारीयो की संक्रमित होकर मौत हो गई है। उन कर्मचारियों के परिवारों को 50 लाख रुपए की आर्थिक सहायता तथा परिवार के एक सदस्य को नौकरी की मांग तथा राज्य की सभी नगर पालिका, मनपा, नगर पंचायत में कार्यरत सफाई कर्मचारी, जलापूर्ति कर्मचारी, मजदूर कर्मचारी, अधिकारियों के 2 से 3 माह से वेतन ना होने, अनुकंपा धारकों की प्रलंबित मांगे, सातवें वेतन आयोग का बकाया पहला हफ्ता, प्रतिमाह वेतन ना होने आदि मांगों को लेकर राज्य नगरपालिका कर्मचारी संघटना द्वारा 1 मई से अनिश्चितकालीन काम बंद आंदोलन की चेतावनी दी है। इसकी जानकारी राज्य के मुख्यमंत्री व सभी जनप्रतिनिधियों को भी दी गई है। तथा इस संदर्भ में राज्य के नगर विकास मंत्री एकनाथ शिंदे को विज्ञापन दिया गया है अपनी इन मांगों को लेकर कर्मचारियों द्वारा इसके पूर्व भी आंदोलन की चेतावनी देकर 3 चरणों में आंदोलन किया जा रहा है। जिसमें 1 अप्रैल को कर्मचारियों द्वारा काला फीता लगाकर काम किया गया 15 अप्रैल को 1 दिन की लेखनी बंद आंदोलन तथा अब 1 मई को अनिश्चितकालीन काम बंद आंदोलन किए जाने की चेतावनी दी गई है। इस काम बंद आंदोलन में शामिल होने तथा सफल बनाने के लिए महाराष्ट्र राज्य नगर परिषद कर्मचारी नगर पंचायत कर्मचारी, संवर्ग कर्मचारी संघटना नगर पालिका कर्मचारी संघर्ष समिति शाखा गोंदिया द्वारा नगर परिषद कार्यालय में एक सभा का आयोजन भी किया गया जिसमें प्रमुख रुप से संघटना के अध्यक्ष सुरेंद्र बंसोड़, कार्याध्यक्ष दिलीप चाचीरे, राजेश शर्मा, किशोर उके, जितेंद्र वैष्णव, अजय चौरसिया, प्रशासकीय अधिकारी चुन्नीलाल राने, अग्निशमन अधिकारी लोकचंद भेंडारकर, मुकेश मिश्रा, प्रदीप घोड़ेश्वर, मुकेश सेंद्रे, गणेश हतकैया ,राजेश खांडेकर, सुमित सेंद्रे, मदन बघेले, भूपेंद्र सनवारे, शिव हुकरें, प्रवीण गाड़े, सोनवाने, आरव्हि दुबे, प्रफुल्ल पांनतवने, अभिजीत फोपाटे, आदि कर्मचारी उपस्थित थे।

Share Post: