कृषि उत्पन्न बाजार समिति मनोहरभाई पटेल मार्केट यार्ड में थोक सब्जी फल का व्यापार रहेगा शुरू प्रशासन ने थोक व्यापारियों से शुरू रखने का किया आव्हान

बुलंद गोंदिया। कोरोना संक्रमण बढ़ने के चलते थोक सब्जी फल विक्रेता संघ द्वारा ब्रेक द चैन के अंतर्गत 25 अप्रैल से 30 अप्रैल तक अपना थोक व्यापार बंद रखने का निर्णय लिया है। जिस पर कृषि उत्पन्न बाजार समिति प्रशासन व जिला उपनिबंधक द्वारा व्यापारियों से चर्चा कर अपना व्यापार शुरू रखने का आव्हान किया है। तथा समिति ने निर्णय लिया है कि इस दौरान व्यापार शुरू रहेगा क्योंकि कोरोना महामारी के समय आम जनता को सब्जी, फल की आपूर्ति में बाधा न पहुंचे तथा यह व्यापार अति आवश्यक सेवा के अंतर्गत आता है। जिसके चलते उपरोक्त कालावधी के दौरान थोक व्यापार शुरू रहेगा इसके लिए सभी नागरिकों को कृषि उत्पन्ना बाजार समिति द्वारा सूचना दी गई है कि समिति के मनोहरभाई पटेल मार्केट यार्ड में थोक सब्जी व्यापार बंद ना रहकर पहले की तरह शुरू रहेगा ऐसी जानकारी समिति के सभापति चुन्नीलाल बेंद्रे व समस्त संचालक मंडल द्वारा दी गई है।

थोक सब्जी व्यवसाय रहेगा शुरू
समिति प्रशासन व जिला प्रशासन द्वारा व्यापारियों के प्रतिनिधिमंडल से चर्चा कर उन्हें अपना व्यापार शुरू रखने का आह्वान किया है। तथा समिति अपना मार्केट शुरू रखेंगे जिन व्यापारी भाइयों को व्यापार करना है वहां पर अपना व्यवसाय शुरू रख सकेंगे तथा जो व्यापारी संक्रमित हुए हैं वह अपना व्यवसाय बंद रखेंगे लेकिन समिति द्वारा 25 से 30 अप्रैल तक व्यापार पूरी तरह शुरू रखा जाएगा।
सुरेश जोशी प्रभारी सचिव कृषि उत्पन्न बाजार समिति गोंदिया

Share Post: