बुलंद गोंदिया।( संवाददाता सड़क अर्जुनी)- सड़क अर्जुनी तहसील में लोक संख्या के अनुसार सबसे बड़ा गांव सौंदड़ है। जहां बुधवार को लगने वाले साप्ताहिक बाजार में भारी भीड़ हो जाने से सोशल डिस्टेंसिंग का उल्लंघन होता दिखाई दिया साथ ही लोग बिना मास्क लगाएं खुलेआम बाजार में घूमते हुए दिखाई दिए अब भी नागरिक कोरोना के बढ़ते संक्रमण से बेखौफ होकर घूम रहे हैं। सौंदड़ के साप्ताहिक बाजार जिस दिन भरता है लोग बड़ी संख्या में भीड़ कर कोरोना नियमो का पालन करते हुए दिखाई नहीं दे रहे हैं। साथ ही इस और प्रशासन द्वारा भी अनदेखी किए जाने का नजारा साफ दिखाई दे रहा है। इस और जल्द से जल्द ध्यान देकर प्रतिबंधक उपाय योजना करने की मांग नागरिको दूवारा की गई है। विशेष यह है कि सौंदड़ में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है। फिर भी साप्ताहिक बाजार शुरू हो रहने से मरीजों की संख्या में और बढ़ोतरी होने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता हाल ही में कोरोना टेस्टिंग केंद्र शुरू होने की जानकारी सूत्रों से भी प्राप्त हुई है।
सौंदड़ के साप्ताहिक बाजार में भारी भीड़ सोशल डिस्टेंसिंग का हो रहा उल्लंघन





