रेमडेसिवर इंजेक्शन की कालाबाजारी करते हुए तीन आरोपी हिरासत में पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में लोकल क्राइम ब्रांच की कार्रवाई

बुलंद गोंदिया। कोरोना संक्रमण की महामारी विकराल रूप धारण कर चुकी है। इस महामारी में भी कुछ लोग अवसर का लाभ उठाकर कालाबाजारी करने से नहीं चुक रहे हैं। इस प्रकार की कालाबाजारी करने वालों पर पुलिस अधीक्षक विश्व पानसरे द्वारा कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हुए हैं। जिसके अंतर्गत 20 अप्रैल को गुप्त सूचना मिली की एक व्यक्ति के पास दो रेमडेसिवर इंजेक्शन है तथा वह उसके 30 हजार रुपए में बिक्री कर रहा है। जिसके पश्चात उपरोक्त जानकारी के आधार पर पुलिस अधीक्षक विश्व पानसरे के दिशा निर्देश पर उपविभागीय पोलीस अधिकारी जगदीश पांडे शहर पुलिस निरीक्षक महेश बनसोडे के मार्गदर्शन में लोकल क्राइम ब्रांच के उप निरीक्षक अभय सिंह शिंदे पुलिसकर्मी सफौ लिलेंद्र बैस ,पोना भेलावे,रेखलाल गौतम, तुलसीदास लुटे,अरविंद चौधरी, महेश मेहर, इंद्रजीत बिसेन, पोका विजय मानकर कब तक निर्माण का गांधी वार्ड निवासी संजू कुमार बागडे के पास बोगस ग्राहक बनाकर भेजा गया जिसमें आरोपी द्वारा दो इंजेक्शन लेकर आने पर छापामार कार्रवाई कर उसे हिरासत में ले लिया गया जिससे पूछताछ किए जाने पर उसने यह इंजेक्शन गांधी वार्ड निवासी दर्पण नागेश वानखेडे के पास से लाए जाने की बात कही जिसे हिरासत में लिए जाने पर वानखेड़े ने बताया कि उसने यह इंजेक्शन नितेश उर्फ करण भीमराव चीचखेडे गांधी वार्ड से 20 हजार में लिया है जिस पर पथक द्वारा चीचखेडे को हिरासत में लेकर पूछताछ किए जाने पर उसने बताया कि गोंदिया जिला शासकीय चिकित्सालय के दवा भंडार में उपलब्ध इंजेक्शन में से अपने आर्थिक लाभ के लिए निकाल कर लाया है। जिसके पश्चात आरोपियों के खिलाफ गोंदिया शहर पुलिस थाने में भादवि की धारा 420, 188, 34 भा द वि की सहायक परिशिष्ट 26 औषधि नियंत्रण कीमत आदेश 2013 सहायक धारा 3(क), 7 जिवनावश्यक वस्तु अधिनियम 1955,सहा धारा 18(क),27(ख),(2) औषधि व सौंदर्य प्रसाधन कानून 1940 वह नियम 1954 के तहत मामला दर्ज किया गया उपरोक्त कार्रवाई पुलिस अधीक्षक विश्वकप आंसर है के मार्गदर्शन में उपविभागीय पोलीस अधिकारी जगदीश पांडे शहर पुलिस निरीक्षक महेश बनसोडे उप निरीक्षक अभय सिंह शिंदे ,सफौ लिलेंद्र बैस ,पोना भेलावे,रेखलाल गौतम, तुलसीदास लुटे,अरविंद चौधरी, महेश मेहर, इंद्रजीत बिसेन, पोका विजय मानकर दवारा की गयी।

Share Post: