मटन मार्केट के पास कबाड़ी दुकान में लगी भीषण आग

बुलंद गोंदिया ।गोंदिया शहर के मटन मार्केट के पास स्थित कबाड़ी दुकान में 19 अप्रैल सोमवार की रात 8:00 बजे के दौरान अचानक भीषण आग लग गई। जिसे बुझाने के लिए गोंदिया अग्निशमन विभाग के चार वाहन निरंतर आग बुझाने का प्रयास कर रहे थे। समाचार लिखे जाने तक आग पर काफी हद तक नियंत्रण पा लिया गया था। लेकिन कबाड़ी दुकान में प्लास्टिक का कबाड़ बड़ी मात्रा में होने आग विकराल रूप धारण कर ली। विशेष यह है कि उपरोक्त कबाड़ी दुकान के पास सिंधी स्कूल व सेंट्रल वेयरहाउस का गोदाम लगा हुआ है ।इसके साथ ही कबाड़ी दुकान से लग कर अनेक झुग्गी झोपड़ी होने से आग वहां तक पहुंच चुकी थी ।लेकिन दमकल कर्मियों की अथक मेहनत से वहां तक आग को पहुंचने से रोका गया आग लगने की जानकारी शहर में फैलते ही घटनास्थल पर बड़ी संख्या में भीड़ जमा हो गई। विशेष यह है कि कोरोना संक्रमण फैलने के बावजूद भीड़ बढ़ती ही जा रही थी। जिस पर शहर पुलिस विभाग द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रण में कर कर भीड़ को तितर-बितर किया। उपरोक्त कबाड़ी दुकान गौतम नगर निवासी हजरत अली सैयद की बताई जा रही है उपरोक्त आग की घटना में कबाडी दुकान से लगे मटन मार्केट की दुकानों को भी काफी नुकसान पहुंचा है।

Share Post: