बुलंद गोंदिया। गोंदिया जिले में रविवार 11 अप्रैल को जिला शल्य चिकित्सक व शासकीय प्रयोगशाला से प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार जांच में 745 नए मरीज सामने आए उपचार के पश्चात 167मरीज स्वस्थ हुए,वहीं आज 14 मरीजो की मौत हुई। जिसमें रामनगर गोंदिया निवासी 65 वर्षिय मरीज, फुलचुर निवासी 56 वर्षिय मरीज,गंगाझरी निवासी 25 वर्षीय मरीज, रामनगर निवासी 50 वर्षीय मरीज, गोदिया निवासी 10 वर्षीय मरीज, रामनगर निवासी 74 वर्षीय मरीज, पांडराबोड़ी निवासी 65 वर्षिय मरीज,सिव्हील लाईन निवासी 55 वर्षीय मरीज,तिरोडा निवासी 62 वर्षीय मरीज, आमगांव गोरठा निवासी 75 वर्षीय मरीज, देवरी निवासी 43 वर्षीय मरीज, चिचगढ़ निवासी 55 वर्षीय मरीज, अर्जुनी महागांव निवासी 47 वर्षीय मरीज की शासकीय मेडीकल कालेज में उपचार के दौरान मौत हुई व रामनगर गोदिया निवासी 59 वर्षीय मरीज की निजी चिकित्सालय में उपचार के दौरान मौत हुई तथा जिले में 4520 क्रियाशील मरीज है।
नए मरीज-(745) आए उनमें गोंदिया तहसील-378 तिरोड़ा तहसील-74 ,गोरेगांव तहसील-58 ,आमगांव तहसील-59 ,सालेकसा तहसील-19 , देवरी तहसील-39 ,सड़क अर्जुनी तहसील-60 ,अर्जुनी मोरगांव तहसील-48 ,जिला बाहर-10 मरीज का समावेश है।
स्वस्थ हुए मरीज-(167) गोंदिया तहसील-88 ,तिरोड़ा तहसील-18 ,गोरेगांव तहसील-11 ,आमगांव तहसील-17 ,सालेकसा तहसील-04 , देवरी तहसील-11 ,सड़क अर्जुनी तहसील-08 ,अर्जुनी मोरगांव तहसील-09 ,जिला बाहर- 01 मरीज का समावेश है।
मरीजों की संख्या-20816 ,स्वस्थ हुए-16067 ,क्रियाशील मरीज-4520 ,होमकोरन्टाईन-3285 तथा अब तक -229 मरीजों की मौत हुई।
कोरोना अपडेट : 745 नए मरीज, 167 स्वस्थ, 14 कि मौत जिले में आज 10 वर्षीय बालक सहित सर्वाधिक मौतें हुई






