आधे अधूरे लॉकडाउन का व्यापारियों द्वारा विरोध कर किया आंदोलन

अपनी दुकानों के सामने खड़े होकर शांतिपूर्ण तरीके से मौन रहकर,हुआ आंदोलन
बुलंद गोंदिया। कोरोना के बढ़ते संक्रमण के चलते सरकार द्वारा लॉक डाउन का निर्णय लिया गया है लेकिन उपरोक्त लॉकडाउन आधा बंद आधा शुरू की स्थिति में लागू होने पर इस लॉकडाउन का विरोध करने तथा व्यापारियों को व्यापार के समान अधिकार की मांग करने के लिए शुक्रवार 9 अप्रैल को सुबह 11:30 बजे से 12:30 बजे तक सभी व्यापारी भाई अपनी दुकान के सामने खड़े होकर शांतिपूर्ण तरीके से घंटी, सिटी, थाली, फ्लेक्स, बैनर लेकर इसका विरोध किया । जिसमें श्री टॉकीज से गांधी प्रतिमा, गांधी प्रतिमा से नेहरू चौक, चांदनी चौक से जय स्तंभ चौक, गंज बाजार व संपूर्ण गोंदिया शहर के व्यापारी इस अनूठे अंदाज के आंदोलन में शामिल होंगे तथा इसके लिए जिला व्यापारी फेडरेशन तथा समस्त व्यापारी संगठनों के पदाधिकारियों द्वारा आंदोलन में शामिल होकर सरकार तक अपनी आवाज पहुंचाने का प्रयास किया।

Share Post: