बुलंद गोंदिया। गोंदिया विधानसभा क्षेत्र के निर्दलीय विधायक और केन्द्रिय मंत्री नितिन गड़करी के गोंदिया जिले में सबसे प्रबल समर्थक माने जाने वाले विधायक विनोद अग्रवाल ने केन्द्रिय मंत्री नितिन गड़करी द्वारा केंद्रीय राजमार्ग विकास मंत्रालय के माध्यम से गोंदिया जिले में विभिन्न सड़कों के विकास कार्यों को मंजूरी दिये जाने पर गोंदिया जिले की जनता की ओर से आभार व्यक्त किया है।
विधायक विनोद अग्रवाल ने कहा कि विगत दिनों उन्होंने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात की थी और गोंदिया शहर को जोडऩे वाली प्रमुख सड़कों की समस्या को हल करने के लिए आवश्यक धनराशि की मांग की थी। सम्मानीय गड़करी जी ने हमारी मांगों का सकारात्मक जवाब दिया और सड़क विकास के लिए धन उपलब्ध कराने का वादा किया था, जो उन्होंने पूरा कर दिया है।
गोंदिया तिरोडा राष्ट्रीय राजमार्ग 753 के लिए 282 करोड़ रुपये और अमगांव गोंदिया राष्ट्रीय राजमार्ग 543 के लिए 239 करोड़ 24 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की गई है, तथा शहर से गुजरने वाली सड़कों के लिए 56 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं।
विधायक विनोद अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ‘सबका साथ, सबका विकास के आदर्श वाक्य का पालन करते हुए आम आदमी के हित में काम कर रही है। केंद्रीय राजमार्ग मंत्रालय द्वारा सड़क विकास कार्यों की स्वीकृति के साथ, हमारे जिले के विकास में तेजी आएगी और इसके माध्यम से हमने प्रगति की दिशा में एक कदम आगे बढ़ाया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को हम हार्दिक धन्यवाद देते हैं।
विधायक विनोद अग्रवाल ने कुछ इस तरह की गडकरी की प्रशंसा
विधायक विनोद अग्रवाल ने केन्द्रिय मंत्री गड़करी के प्रयासों और उनकी दूरदर्शिता की प्रशंसा की, श्री अग्रवाल ने कहा कि देश की राजनीति में विदर्भ का प्रतिनिधित्व करते हुए केन्द्रिय मंत्री नितिन गड़करी ने पुरे देश में विदर्भ को गौरवान्वित किया है। विनोद अग्रवाल ने कहा कि राजनीतिक क्षेत्र में विकास की दमदार सोच के साथ कार्य करते हुए गड़करी जी ने तब भी महाराष्ट्र में विकास के कीर्तिमान रचे थे, जब वे प्रदेश के पीडब्ल्यूडी मिनिस्टर थे, और उसके उपरांत भी केन्द्र सरकार में परिवहन एवं पीडब्लूडी मिनिस्टर के रुप में उन्होंने एक बार फिर देश को जितने बड़े बड़े प्रोजेक्ट दिये हैं, इसी के साथ महाराष्ट्र से मध्यप्रदेश और छ.ग. के संपर्क वाले राज्यों को जो उन्होंने राष्ट्रीय राज्यमार्ग के रुप में सौगात दी है, उससे गोंदिया और भंडारा जिले को विशेष लाभ होगा। विधायक विनोद अग्रवाल ने कहा कि विदर्भ संहित पुरे महाराष्ट्र और राष्ट्र के विकास में केन्द्रिय मंत्री नितिन गड़करी सबसे अग्रणी नेता साबित हुए हैं।
विदर्भ सहित पुरे महाराष्ट्र और राष्ट्र के विकास में केन्द्रिय मंत्री नितीन गडकरी सबसे अग्रणी- विधायक विनोद अग्रवाल







