बुलंद गोंदिया। गोंदिया रेलवे स्टेशन पर बुधवार 31 मार्च की दोपहर 12:40 बजे के दौरान एक व्यक्ति द्वारा 19 लाख 99 हजार 400 रुपए को अवैध रूप से ट्रेन क्रमांक 02843 से नागपुर लेकर जा रहा था। जिस पर संदेह होने पर रेलवे सुरक्षा बल द्वारा कार्रवाई कर मामला दर्ज किया। रेलवे सूत्रों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार रेलवे सुरक्षा बल द्वारा रेलवे स्थानक पर ज्वलनशील पदार्थ एवं धूम्रपान की रोकथाम के लिए मंडल सुरक्षा आयुक्त पंकज चुघ व सहायक आयुक्त के मार्गदर्शन में अभियान चलाया जा रहा है। उसी के अंतर्गत जब अभियान चल रहा था तो कार्य पर तैनात प्रधान आरक्षक राजेंद्र रायकवार से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति को संदेह के आधार पर सामान के साथ रोका गया जब उससे पूछताछ की गई तो उसने अपना नाम राकेश तथा गोंदिया निवासी होना बताया। पास में मौजूद सामान के संबंध में पूछताछ किए जाने पर टालमटोल जवाब देने लगा, जिस पर उसकी तलाशी लिए जाने पर उसके पास से 19 लाख 99 हजार चार सौ रुपए नगद प्राप्त हुए। जब उपरोक्त नगदी राशि के संबंध में वैद्य प्रमाण पत्र व लेखा-जोखा प्रस्तुत करने को कहा गया तो उसके द्वारा असमर्थता दिखाई गई तथा नगद राशि के संबंध में किसी भी प्रकार के दस्तावेज पेश नहीं कर पाया जिसके पश्चात उसका बयान दर्ज कर रेलवे सुरक्षा बल के माध्यम से रुपयों की तस्करी का मामला पाकर इसकी सूचना आयकर विभाग गोंदिया को कानूनी कार्रवाई के लिए सुपुर्द किया गया। उपरोक्त कार्रवाई रेलवे सुरक्षा बल के निरीक्षक नंदबहादुर व उनके सहयोगीयो द्वारा की गई।
19 लाख 99 हजार रुपए की नगद राशि का अवैध परिवहन गोंदिया आरपीएफ ने की कार्रवाई






