बुलंद गोंदिया।( देवेंद्र सेलोकर देवरी)- देवरी वन परीक्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम सेंडेपार मार्ग पर केशोरी तलाव के समीप मंगलवार 16 मार्च की सुबह 7:30 बजे के दौरान पानी पीने आए हिरण पर कुत्तों ने हमला कर जख्मी कर दिया। जिसे वन्य प्रेमियों द्वारा बचाकर वन विभाग के सुपुर्द किया लेकिन उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। उल्लेखनीय है कि देवरी तहसील नैसर्गिक वन क्षेत्र से परिपूर्ण होने के चलते आए दिन वन्य जीव भ्रमण करते हुए दिखाई देते हैं। ग्रीष्मकाल शुरू होते ही वनों में पानी की किल्लत होने से उसकी तलाश में वन्य जीव ग्रामों की ओर अग्रसर होते हैं। इस अवसर का लाभ उठा कर कुत्ते व शिकारी उनका शिकार कर लेते हैं। इसी प्रकार की घटीत ना आज जब कुछ युवक परिसर में क्रिकेट खेल रहे थे तो उन्हें तलाव के समीप एक हिरण (बारहसिंघा) पर कुत्तों के दल ने हमला कर दिया था जिन्हें वन्य प्रेमी यूको द्वारा बचाकर इसकी जानकारी देवरी वन विभाग को दी जिसके पश्चात जख्मी हिरण का उपचार देवरी के पशु संवर्धन वैद्यकीय अधिकारी द्वारा शुरू किया गया लेकिन उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई इस प्रकार की जानकारी वन परीक्षेत्र अधिकारी महेश चोपड़े द्वारा दी गई। उपरोक्त घटना में हिरण को बचाने वाले वन्य जीव प्रेमी युवक राहुल मोहुरले ,जफर कुरेशी, लक्ष्मण झिगरे, प्रशांत भेलावे, भूषण गायधने, मुन्ना लामकासे, सोनू साहू आदि का समावेश था।
कुत्तों के हमले में जख्मी हिरण को वन्य प्रेमियों ने बचाया उपचार के दौरान हुई मौत






